फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी पर दंगल: आईजी के समक्ष आवेदन का दावा करने वाले एसआई ने कटवाई दाढ़ी, नए लुक थाने में हुए हाजिर

Sun, 25 Oct 2020 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
दाढ़ी कटवाने के बाद अधिकारियों के समक्ष पहुंचे एसआई इंतसार अली - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बिना अनुमति दाढ़ी रखने को लेकर निलंबित एसआई इंतसार अली ने आखिरकार दाढ़ी कटवा ली है। दाढ़ी कटवाने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है। शनिवार को एसआई नए लुक में थाने में हाजिर हुए।

बता दें कि गुरुवार देर रात एसआई इंतसार अली को दाढ़ी रखने के मामले में निलंबित कर दिया गया था। आगे तस्वीरों में जानें आखिर कैसे आईजी के यहां आवेदन का दावा करने वाले एसआई दाढ़ी रखने के मामले में बैकफुट पर आ गए। 

 
विज्ञापन

2 of 6
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के रमाला थाना में नियुक्त रहे उपनिरीक्षक इंतसार अली ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपनी दाढ़ी को कटवा लिया है। साथ ही भविष्य में पुलिस विभाग के नियमों-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है।

इंतसार ने निलंबन से बहाल होने पर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रत्यावेदन किया। वहीं प्रत्यावेदन पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पनिरीक्षक इंतसार अली को निलंबन से बहाल कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 6
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
बागपत के रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया था। सहारनपुर निवासी इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे।

पिछले तीन साल से वह जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। पुलिस विभाग के नियमों के विपरीत लंबी दाढ़ी रखने को लेकर चर्चा में आए हैं।

4 of 6
एसआई इंतसार अली - फोटो : amar ujala
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया था कि विभाग में मूंछ बिना अनुमति रख सकते हैं, लेकिन सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर अन्य सभी को दाढ़ी रखने के लिए विभागीय अनुमति लेनी होती है।

एसआई इंतसार अली को दो बार विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। लगातार विभागीय नियमों की अनदेखी के चलते यह कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
जमीयत उलमा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार इंतसार अली को पूर्व में भी पैटर्न के अनुसार वर्दी धारण न करने व दाढ़ी न बनाने के संबंध में जांच कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा चुका था।

लेकिन इसके बावजूद भी उप निरीक्षक द्वारा निर्देशों का पालन न करते हुए ड्रेस कोड के विपरीत मनमाने ढंग से बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रेस कोड का पालन करने में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया। 
इसके बाद जहां जमीयत, उलमा और धार्मिक संगठन व पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंतसार अली ने दाढ़ी कटवाई - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति को धर्म के अनुसार रहने का अधिकार है।

वहीं एसआई ने इस मामले को लेकर आईजी के यहां आवेदन करने का दावा किया था। हालांकि अगले ही दिन एसआई ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी लंबी बढ़ी हुई दाढ़ी को कटवा लिया। शनिवार को वह नए लुक में थाने पर हाजिर हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें