घायल बच्चों से बात करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
उधर, डीएम शकुंतला गौतम, सीएमओ डॉक्टर आरके टंडन, सीएमएस डॉक्टर बीएल कुशवाह भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया। मेरठ रेफर किए गए घायलों में बरेली के सिरोही गांव निवासी अभिषेक (12), आरती (32), विवेक (18), हरदोई की ज्ञानवती (32) और रुचि (12) है। वहीं जिला अस्पताल से चार घायलों को छुट्टी दे दी गई है। 19 घायलों का उपचार किया जा रहा है।