फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिटोरा में घमासान: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाया, बरसाईं लाठियां

Tue, 11 Oct 2022 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के घिटौरा गांव की जमीन पर कब्जे का विरोध करते हुए धरने पर बैठे किसानों को सोमवार को जबरन उठाने पर भारी बवाल हुआ। वहां यूपीएसआईडीसी ने जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है और भाकियू अंबावत के नेताओं के साथ किसान मुआवजा बढ़ाकर देने की मांग को लेकर कई दिन से धरने पर बैठे हुए थे। 

सोमवार को गाजियाबाद जिले के लोनी एसडीएम संतोष राय व सीओ रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहां किसानों को जबरन उठाते हुए टेंट उखाड़ दिया गया। किसानों ने इसका विरोध किया तो उनके बीच हाथापाई होने लगी और पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी चलवाकर जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान पीछे नहीं हटे और वह जेसीबी के आगे लेट गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने किसानों को घसीटकर गाड़ी में भर लिया। वहीं पुलिस की कार्रवाई से भड़के किसानों की पुलिस से खूब झड़प हुई। देखें तस्वीरें।
 
विज्ञापन

2 of 6
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
किसानों के हंगामा करने पर पुलिस किसानों को घसीटते हुए लेकर गए और गाड़ी में डाल लिया। पुलिस ने विरोध कर रहे भाकियू अंबावत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह, मनवीर, रोहित ढ़ाका, जयनिवास, पप्पी प्रधान, बबली, बबलू शर्मा बाघू समेत करीब 15 को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

3 of 6
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
पुलिस वहां से सभी को लेकर चली गई तो गांव में इस बारे में पता चलने पर काफी संख्या में किसान वहां पहुंच गए। किसानों ने रोष जताते हुए मंगलवार यानी आज पुलिस व प्रशासन के खिलाफ पंचायत का एलान कर दिया। 

4 of 6
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत के किसानों की गाजियाबाद की तरफ है जमीन
बागपत का घिटौरा गांव गाजियाबाद की सीमा पर पड़ता है। यहां के किसानों की गाजियाबाद की तरफ जमीन है। जिसको यूपीएसआईडीसी ने अधिग्रहण किया हुआ है। उस जमीन का मुआवजा पुराने सर्किल रेट के अनुसार दिया जा रहा है, जबकि किसान जमीन के वर्तमान रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे हैं। इस मांग को लेकर ही गाजियाबाद की सीमा में किसानों का धरना चल रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
भड़का किसानों का गुस्सा
घिटौरा की जमीन पर कब्जे के लिए गाजियाबाद के प्रशासन व पुलिस ने जिस तरह कार्रवाई की, उससे किसानों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आज पंचायत करके आरपार की लड़ाई लडने का फैसला लिया है। इसके लिए किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
घिटौरा के किसान रोहित ढाका, विकास, मोहित, बिल्लू, भंवर सिंह, रवि, बुंदू, संदीप आदि ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के समय तय हुआ था कि परिवार के एक युवक को नौकरी दी जाएगी। जमीन के दाम बढ़ने पर उसी अनुसार मुआवजा बढ़ाकर दिया जाएगा। गांव में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी आदि दी जाएंगी। किसानों का आरोप है कि जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें