फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम-रहीम आज जाएगा सुनारिया जेल

Fri, 25 Nov 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
 बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है।  डेरा प्रमुख आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया, हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र दिए।

इस दौरान गुरुगद्दी को लेकर राम रहीम ने कहा कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे, उन्होंने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। डेरा प्रमुख का 40 दिन के पैरोल का समय  पूरा हो गया है। राम रहीम आज रोहतक की सुनारिया जेल वापस चला जाएगा। गुरुवार को डेरा प्रमुख ने आश्रम के सेवादारों व जिम्मेदारों लोगों को आशीर्वाद देकर अपने अपने घर जाने की बात कही। 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सजा काट रहे डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई है। आज डेरामुखी वापस जेल में चला जाएगा। पैरोल खत्म होने से पहले ही डेरामुखी ने ऑनलाइन सत्संग बंद कर दिया।

पैरोल अवधि के दौरान डेरामुखी यूपी के बागपत जिले के बरवाना स्थित आश्रम में रहा और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा। ऑनलाइन सत्संग के साथ-साथ अनुयायियों से सीधा संवाद भी किया। गुरु गद्दी हनीप्रीत को सौंपे जाने को लेकर भी डेरामुखी ने स्पष्ट किया कि वही डेरा की गद्दी पर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
डेरे पर अनुयाई - फोटो : अमर उजाला
डेरा मुखी गुरमीत सिंह को 15 अक्तूबर को 40 दिन की पैरोल मिली थी। उसी दिन वह बाहर आ गया। इस प्रकार 23 नवंबर को पैरोल अवधि समाप्त हो गई है। अब डेरामुखी जेल लौटेगा।

नियम अनुसार कैदी को घर आने और जाने के लिए दो दिन अतिरिक्त मिलते हैं, इसलिए डेरामुखी आज लौट सकता है। डेरामुखी रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पैरोल अवधि के दौरान बरनावा स्थित आश्रम में पहुंचा था। यहां से ही ऑनलाइन सत्संग शुरू किया।

4 of 6
डेरे पर अनुयाई - फोटो : अमर उजाला
मैं ही रहूंगा गद्दी पर
पैरोल अवधि के दौरान चर्चाएं चली कि डेरा की गद्दी की कमान अब मुख्य शिष्या हनीप्रीत को सौंपी जाएगी। इस पर डेरामुखी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए ऑनलाइन सत्संग में कहा था कि डेरा की गद्दी पर वह था, वही है और वही रहेगा। साथ ही हनीप्रीत को रुहानी दीदी का भी नया नाम दिया।

इतना ही नहीं सत्संग के दौरान पहली बार ऐसा हुआ कि जब डेरामुखी के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ-साथ हनीप्रीत के भी सोशल अकाउंट का प्रमोशन किया गया। पैरोल अवधि के दौरान हनीप्रीत डेरामुखी के साथ ही रही।
विज्ञापन

5 of 6
बढ़ी अनुयाइयों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चुनाव को जोड़कर देखी गई पैरोल अवधि
डेरामुखी ने जेल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर आकर अनुयायियों के नाम संदेश जारी किया। इस दौरान शुरू से ही डेरामुखी ने ऑनलाइन गुरुकुल के नाम से सत्संग शुरू कर दिया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से ही नशा और दिवाली पर दो गाने भी रिलीज किए। अब पैरोल अवधि समाप्त होने के दो दिन पहले ही डेरामुखी ने ऑनलाइन सत्संग बंद कर दिए।  

डेरा संचालन को लेकर प्रबंधकों से चर्चा कर रहा है। डेरामुखी की पैरोल अवधि के दौरान हरियाणा पंचायत चुनाव, आदमपुर उपचुनाव और हिमाचल प्रदेश के चुनाव हुए। इसलिए पैरोल को चुनाव से जोड़कर भी देखा गया। सोशल मीडिया पर डेरामुखी कभी कुत्ते को बिस्कुट खिलाते हुए नजर आया तो कभी घोड़ा दौड़ाते हुए। ऑनलाइन सत्संग के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी डेरामुखी ने वर्चुअल संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम के आश्रम में जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
डेरा की रौनक लौटाई, लगातार किए कार्यक्रम
डेरामुखी के जेल जाने के बाद डेरा में बड़े कार्यक्रमों से रौनक गायब हो गई थी। कार्यक्रम तो होते थे, लेकिन पुराने सत्संग के वीडियो दिखाए जाते थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि इस बार डेरामुखी का लाइव सत्संग शाह मस्ताना जी महाराज के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया। बताया जा रहा है कि डेरामुखी के जेल जाने से पहले सिरसा डेरा में  भी बड़ा आयोजन किए जाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें