फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: अपराधियों को सप्लाई करता था शातिर समीर, जेल में बंद कुख्यात करते हैं मदद

Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस ने सोमवार को एक तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया गया है। 

अवैध तमंचे-पिस्टल बनाने वाला समीर उर्फ मेंढक शातिर अपराधी है। वह जेल में बंद सारिक गैंग से भी जुड़ा था। दिल्ली से एक लाख का इनामी रह चुका है। पुलिस का दावा है कि समीर अपराधियों या फिर उनसे जुड़े लोगों को भी तमंचे और पिस्टल सप्लाई करता था।
विज्ञापन

2 of 5
अवैध असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला
तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस ने आरोपी समीर और साबिर से घंटों पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, समीर ने बताया है कि वह दिल्ली से वांछित है। दिल्ली की स्पेशल सेल उसकी तलाश में लगी है। उसने कुख्यात सारिक को भी पिस्टल और तमंचे दिए थे। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सारिक ने समीर का नाम लिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
अवैध असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मेरठ के अलावा हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली और गाजियाबाद में समीर का अवैध हथियार सप्लाई करने का बड़ा नेटवर्क है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अवैध हथियार सप्लाई करने वालों के नाम पूछे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा जारी है। दोनों आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 

4 of 5
एसएसपी अजय साहनी, मेरठ - फोटो : amar ujala
तीन से पांच हजार में बेचते थे तमंचा
आरोपियों ने बताया कि वह तीन से पांच हजार रुपये में तमंचा बेचते थे। सबसे ज्यादा मांग अपराधियों से जुड़े लोगों की है। जेल में बंद अपराधी भी सप्लाई में पूरी मदद करते हैं। इसके एवज में अवैध हथियार बनाने वाले और सप्लाई करने वाले उन्हें हिस्सा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी अजय साहनी, मेरठ - फोटो : amar ujala
एक दिन में बनाते हैं दो तमंचे 
पुलिस के अनुसार, हथियारों के सौदागर दूरदराज राज्यों से अवैध हथियार मंगवा लेते हैं। जांच में सामने आया कि एक आरोपी एक दिन में दो अवैध तमंचे बना देता है। इसके लिए उसे 1000 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं। यहां मुंगेर से भी कारीगर को बुलाकर तमंचे पिस्टल बनाने का काम होता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें