यूपी के मेरठ में शनिवार को को शातिर लुटेरे मनीष ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया फिर शाम एसएसपी आवास के पास पुलिस कस्टडी से भागकर वीआईपी इलाके में घुस गया। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। करीब 10 घंटे पुलिस-लुटेरे में आंख मिचौली का खेल चला और देर रात जेल चुंगी के पास मुठभेड़ में दबोचा लिया। मनीष के पैर में गोली लगी है। आगे जानें कैसे हई ये पूरी घटना: -
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के एक बजे थे। मेघदूत पुलिया पर बदमाशों ने स्कूटी पर जाते पिता-पुत्री को रोक लिया। बदमाशों बैंक से पीछे लगे थे। उनको जानकारी थी कि पिता-पुत्री पर एक लाख रुपये हैं। रकम छीनते ही कौसर बदमाशों पर टूट पड़ी। कौशर ने एक बदमाश को पकड़ा, जबकि दूसरा बदमाश भाग गया। छीनाझपटी में कौसर नाले में गिरने से बाल-बाल बची।
विज्ञापन
3 of 7
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
नोटों से भरा बैग छीनते ही कौसर स्कूटी से उतर गई थी। बदमाश धमकी देते रहे, इसके बावजूद कौसर पीछे नहीं हटी। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद कौसर का हौसला और बढ़ गया। कौसर अपनी जान से ज्यादा पैसे बचाने में लगी थी। लोगों ने घेराबंदी कर ली। बदमाश मनीष को पकड़ा। लोगों ने उसे पीटकर उससे बरामद एक लाख रुपये कौसर को थमा दिए। छीनाझपटी के दौरान यूपी 100 पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस कौसर और उसके पिता इस्लामुद्दीन के साथ मनीष को थाने ले आई। जहां पर पुलिस ने पिता-पुत्री को रकम को लौटाया।
4 of 7
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
गोली चलाने का भी प्रयास
बदमाश मनीष को कौसर ने पकड़ रखा था। मनीष को छुड़ाने के लिए उसके साथी मोनी ने कौसर को गोली मारने की धमकी दी। लेकिन कौसर को सिर्फ एक लाख रुपये से भरा बैग दिखाई दे रहा था। बदमाश चिल्लाते रहे कि गोली मार देंगे। बावजूद कौसर ने मनीष को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
शातिर लुटेरा मनीष कुमार एसएसपी आवास के पास कस्टडी से भागकर वीआईपी इलाके में घुस गया। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। करीब 10 घंटे पुलिस-लुटेरे में आंख मिचौली का खेल चला और देर रात जेल चुंगी के पास मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी 100 पुलिस को जहां इनाम मिला तो फरारी में लापरवाही की जांच रिपोर्ट एसपी सिटी 24 घंटे में देंगे।
विज्ञापन
6 of 7
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मनीष शनिवार दोपहर मेघदूत पुलिया के पास पिता-पुत्री से एक लाख रुपये लूटने के दौरान पकड़ा गया था। लेकिन शाम को कस्टडी से भाग गया। इससे पुलिस की लापरवाही सामने आई। पुलिस जीप में दरोगा उपेंद्र कुमार, दो सिपाही और ड्राइवर मौजूद थे। चलती जीप से बदमाश मनीष कूदा। यह बात कुछ हजम होने वाली नहीं थी। पुलिस की चार टीमें फरार बदमाश की तलाश में लगाना बताया गया। रात 11:30 बजे जेल चुंगी स्थित यादगारपुर पुलिस चौकी के पास मुठभेड़ में पकड़ना बताया गया।
कुत्ता सामने आया, कूदा बदमाश
दरोगा का कहना है कि वह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे। बदमाश मनीष के संग दो पुलिसकर्मी थे। कप्तान आवास के पास जीप के सामने अचानक कुत्ता आया और ड्राइवर ने जीप धीमी कर ली। तभी बदमाश जीप से कूदकर भागा था। उसके भागने के 15 मिनट बाद पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इससे पहले वह खुद उसकी तलाश में लगे थे।
चर्चाएं तो बहुत हैं : बदमाश मनीष पांच बजे पुलिस कस्टडी से भाग गया। उसके बाद रात 11:30 बजे पुलिस ने मुठभेड़ करके उसे दबोच लिया। चर्चा है कि बदमाश जानबूझकर भगाया गया व मुठभेड़ में दबोचना बताया।