मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कर्मचारी सफाई करने में लगे थे। शाम करीब पांच बजे डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी गंगा घाट पर पहुंच गए। हालांकि तयशुदा कार्यक्रम के घंटों बाद तक भी बछेंद्रीपाल गंगा बैराज नहीं आई तो उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। रात में करीब नौ बजे उनसे संपर्क हो पाया। उनकी टीम को निकालने के लिए पीएसी की टीम बुलाई गई है। बछेंद्रीपाल के न आने पर अधिकारियों ने खुद ही दीपयज्ञ कराया व महाआरती में हिस्सा लिया।
बछेंद्रीपाल और उनकी टीम बागोवाली से रास्ता भटक गई थी और गंगा में पानी कम होने के कारण उनकी नाव एक टापू के पास अटक गई। रात में ही उन्हें लाने के प्रयास किए गए। -अटल कुमार राय, डीएम बिजनौर।