फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग आईएएस बी चंद्रकला सोशल मीडिया पर हैं सुपरहिट, इस जिले में बनवाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 05 Jan 2019 04:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
B Chandrakala IAS
यूपी की आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला के आवास पर शनिवार सुबह सीबीआई ने लखनऊ में छापा मारा। इस कार्रवाई से सभी आश्चर्यचकित रह गए हैं। यह वही बी चंद्रकला है जिन्हें यूपी की दबंग आईएएस अफसर के रूप में पहचाना जाता है। सोशल मीडिया पर चंद्रकला की बड़ी फैन फॉलौइंग है। देखें आखिर क्यों हैं वह इतनी पॉप्यूलर :-
विज्ञापन

2 of 9
B Chandrakala IAS
बी चंद्रकला के आवास पर अवैध खनन मामले को लेकर छापेमारी की गई है। हालांकि उस वक्त चंद्रकला अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं। उधर इस छापेमारी को जहां बड़ी कार्रवाई करार दिया जा रहा है वहीं तेज तर्रार छवि रखने वाली आईएएस अफसर पर हुई इस कार्रवाई से सभी चकित रह गए हैं। चंद्रकला यूपी के बुलंदशहर मथुरा जैसे शहरों के साथ साथ मेरठ व बिजनौर जिले की भी डीएम रह चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 9
B Chandrakala IAS
बॉलीवुड, खेल या पॉलिटिक्स से जुड़े सेलेब्स के अलावा कुछ अफसरशाह ऐसे भी हैं जिनके काम और व्यवहार को लेकर खूब चर्चा की जाती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी अपनी इसी छवि के कारण खूब प्रसिद्धि बटोरते हैं। ऐसा ही एक नाम रहा है बी चंद्रकला का। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता चरम पर है।

4 of 9
B Chandrakala IAS
वह कितनी फेमस है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईएएस होने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग अच्छे-अच्छों को मात देती है। बी चंद्रकला के फॉलोअर्स की संख्या कई लाख है।
विज्ञापन

5 of 9
B Chandrakala IAS
वर्तमान में केंद्र सरकार में उपसचिव, पेयजल बी चंद्रकला आईएएस अधिकारियों में महिला होने के बावजूद सबसे तेजतर्रार मानी जाती हैं। अपने काम के प्रति सजग और गलत कार्यों के प्रति तुरंत एक्शन लेने वाले अधिकारियों में उनकी गिनती होती है।
विज्ञापन

6 of 9
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
बुलंदशहर में जिलाधिकारी रहते हुए वह पहली बार उस वक्त चर्चा में आईं थी जब सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम के चेयरमैन को उन्होनें हड़का दिया था। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ।इसके बाद एक पत्रकार को धमकाने के बाद भी वह काफी सुर्खियों में रहीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

7 of 9
B Chandrakala IAS
बुलंदशहर की डीएम रहने के बाद उनकी तैनाती बिजनौर की डीएम के तौर पर हुई। यहां भी अवैध खनन को लेकर उन पर अंगुलियां उठती रही हैं। इसके अलावा सहसपुर मीट प्लांट को चालू करवाने को लेकर भी उन पर अंगुलियां उठाई गईं। बिजनौर में भी उन्होंने खुले में शौच और स्वच्छता अभियान पर खूब काम किया। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

8 of 9
B Chandrakala IAS
बिजनौर के बाद बी चंद्रकला की तैनाती मेरठ हुई जहां उन्होंने डीएम रहते हुए काफी शोहरत पाई। जनता के साथ बेहतर और संयमित व्यवहार करना, जहां उनकी पहचान रहा तो वहीं कड़ी कार्रवाई और बेबाक तेवर के कारण वह हमेशा चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

9 of 9
B Chandrakala IAS
मेरठ में उन्होंने 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनवाया। इस दौरान 1300 मीटर लंबे सफेद कैनवस पर पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस पेंटिंग के लिए जिले की डीएम के तौर पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इससे पहले सबसे लंबी पेंटिंग का रिकॉर्ड 959 मीटर का है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें