फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण: फैसले को लेकर मेरठ प्रशासन चौकन्ना, सोशल मीडिया पर न करें ये गलती, हो सकती है जेल

Tue, 05 Nov 2019 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एसएसपी अजय साहनी ने अयोध्या प्रकरण में आने वाले फैसले को लेकर सोमवार देर रात एडवाइजरी जारी की। उन्होंने इसे अपने फेसबुक एकाउंट पर भी शेयर किया है। लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग समझदारी से करें। गड़बड़ी करने पर जेल भी हो सकती है। देखें आखिर इस फैसले को लेकर मेरठ प्रशासन ने क्या एडवाइजरी जारी की है -
विज्ञापन

2 of 6
फ्लैग मार्च करती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के लिए जारी की गई ये एडवाइजरी
  • सभी कॉल की रिकार्डिंग होगी, जो सुरक्षित रहेंगी।
  • व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया की निगरानी होगी।
  • आपकी डिवाइस को मंत्रालय के सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
  • कोई गलत मेसेज किसी को मत भेजिए, सभी को इस बारे में बताएं।
  • कोई आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो आप रिसीव करते हैं, राजनीति या वर्तमान स्थिति पर, सरकार या प्रधानमंत्री के खिलाफ तो सेंड न करें।
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ पुलिस के फेसबुक अकाउंट पर शेयर की गई एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
ये भी रखें ध्यान
  • किसी राजनीतिक या धार्मिक मुद्दे पर आपत्तिजनक मेसेज लिखना या भेजना अपराध है। ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है।
  • पुलिस एक नोटिफिकेशन निकालेगी। साइबर अपराध पर एक्शन लिया जाएगा।
  • यह बहुत ही गंभीर प्रकरण है। व्हाट्सएप के सभी ग्रुप मेंबर और एडमिन इस विषय पर गहराईं से सोचें।
  • कोई गलत मेसेज मत भेजिए। सभी को सूचित करें तथा इस विषय पर ध्यान रखें।
  • सभी ग्रुप ज्यादा सतर्क व सावधान रहें। सभी को इससे अवगत भी कराएं।

4 of 6
फ्लैग मार्च करती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
फैसले के दिन संगानों के साये में रहेगा मेरठ 
अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले पुलिस-प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। पूरे जिले को जहां आठ जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं, निर्णय वाले दिन के लिए रैपिड एक्शन फोर्स, आरआरएफ और पीएसी की दस कंपनी मांगी गई हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
फ्लैगमार्च करते आरएएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
जिले में चिह्नित किए गए 106 संवेदनशील स्थानों पर पीएसी और आरएएफ द्वारा मार्च निकाला जा रहा है। 12 नवंबर को मखदूमपुर और गढ़ गंगा मेले से तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी ड्यूटी से लौट आएंगे। जिसके बाद जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, आरएएफ, आरआरएफ और पीएसी को तैनात कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के हर विभाग से लगेगी ड्यूटी 
एसएसपी ने पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस, आईजी ऑफिस, एडीजी ऑफिस व क्राइम ब्रांच समेत पुलिस के सभी विभागों में तैनात पुलिस कर्मियों का ड्यूटी चार्ज बनवा दिया है। आज से ये पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात करने शुरू कर दिए गए। वहीं, एडीजी जोन प्रशांत कुमार और आईजी रेंज आलोक सिंह ने भी सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई फोर्स की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें