यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चरण के लिए शनिवार को सुबह 7:00 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। पहले चरण में 15 जिले शामिल है जिनमें 73 सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 64 फीसदी मतदान रहा। जबकि सुबह 9 बजे तक 10.14 फीसदी, 11 बजे तक 25 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 38.78 फीसदी और तीन बजे तक 54 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह ज्यादातर मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब हुई जिससे लोगों को वोट डालने के लिए काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
मतदान शुरु
मेरठ की शहर सीट पर शाम पांच बजे तक 64.56 फीसदी मतदान हुआ। लोग वोट डालने के लिए दूर-दूर से अपने क्षेत्र में पहुंचे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
3 of 10
लाइन में लगे मतदाता
मेरठ दक्षिण की सीट पर शाम पांच बजे तक 62.39 फीसदी मतदान रहा। यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
4 of 10
वोट डालने पहुंचे संगीत सोम
मेरठ कैंट की सीट पर शाम पांच बजे तक 59.33 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
5 of 10
वोट डालने के लिए लगी लाइन
किठौर में लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर वोट डाला। यहां शाम पांच बजे तक 71.43 फीसदी मतदान हुआ। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
6 of 10
वोट डालते संजीव बालियान
हस्तिनापुर की सीट पर शाम पांच बजे तक 68.25 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
7 of 10
वोट डालता युवक
सरधना में शाम पांच बजे तक 71.58 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने भी अपना वोट डाला।
8 of 10
वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग
सिवालखास में शाम पांच बजे तक 70.71 फीसदी मतदान हुआ। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
9 of 10
लाइन में लगे मतदाता
बागपत की तीनों सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल 64.04 फीसदी मतदना हुआ। छपरौली में 63 फीसदी, बड़ौत में 65 फीसदी और बागपत में 65 फीसदी मतदान हुआ। वहीं शामली की तीनों सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल मतदान 67.94 फीसदी रहा। कैराना में 69.51 फीसदी, थानाभवन में 67.08 फीसदी और शामली में 66.52 फीसदी मतदान हुआ।
मुजफ्फरनगर की छ: सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल 66.5 फीसदी मतदान हुआ। खतौली में सबसे ज्यादा 72 फीसदी, मीरापुर में 69 फीसदी, मुजफ्फरनगर सदर में 64 फीसदी, पुरकाजी में 64 फीसदी, चरथावल में 64 फीसदी और बुढ़ाना में 66 फीसदी मतदान हुआ।