फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, जिधर से भी निकलता मौत घेर लेती, जानें हत्या के दिन क्या हुआ 

Sat, 22 Dec 2018 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
sobhapur
मेरठ में आशीष गुर्जर हत्याकांड की जांच कर रही कंकरखेड़ा पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने आशीष को इस तरह टारगेट किया था कि उसका बचना नामुमकिन था। इस केस में जहां चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है वहीं हत्याकांड को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आगे जानिए पुलिस के मुताबिक आखिर उस रात क्या हुआ था: - 
विज्ञापन

2 of 5
sobhapur
पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने आशीष की हत्या के लिए ऐसा वक्त चुना था जिस वक्त उसे कोई सहायता न मिल सके। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपियों को इस बात की जानकारी भी थी कि आशीष के पास कोई हथियार नहीं है और वह इस हालत में है कि भाग भी नहीं सकता। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सिर्फ आशीष को ही टारगेट बनाकर मारा, गोली चलते ही उसके साथी वहां से भाग गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
sobhapur
शुक्रवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि हत्या वाले दिन आशीष अपने दोस्तों के साथ खेत पर गया था। दोस्तों ने बताया कि जेल में बंद कपिल का बर्थडे है। इसके बाद सभी ने खेत में ही कपिल की बर्थडे की पार्टी रखी। पार्टी में आशीष को नशीला पदार्थ पिलाया गया। 

4 of 5
मुख्य आरोपी प्रशांत पारिया व दूसरा आरोपी रोहित
नशीला पदार्थ दिया जाने के कारण आशीष भागने की स्थिति में नहीं था। उसी दौरान हथियारों से लैस होकर आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने आशीष को घेर लिया और फायरिंग कर दी जिससे आशीष की मौत हो गई, जबकि उसके बाकी दोस्त वहां से फरार हो गए। आशीष के दोस्तों के मुताबिक वह बहुत बहादुर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sobhapur
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आशीष के हत्यारोपियों ने बीयर की दुकान से आशीष का पीछा किया था। मुख्य हत्यारोपी प्रशांत पारिया ने इस मर्डर की रूपरेखा तैयार की थी। इस मर्डर के लिए आरोपियों ने शार्प शूटर हायर किए थे जिन्हें शहर के कई स्थानों पर लगाया गया था। आरोपियों ने आशीष को इस तरह टारगेट किया था कि वह जिधर से भी निकलता मौत तय थी।  
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें