फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: गलत को सहें नहीं, मुसीबत आए तो डरें नहीं, छात्राओं ने सीखा कैसे करें अपनी सुरक्षा

Thu, 22 Nov 2018 05:41 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अभियान 'अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स' की वेस्ट यूपी में आज से शुरुआत की गई। मेरठ के माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडेय डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। सुरक्षा के लिए छात्राएं किस प्रकार अपने पास मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं इसकी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो डॉ संध्या रानी एवं समस्त कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ न्यूज
बागपत में अपराजिता अभियान के तहत सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाहियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। घर, स्कूल, सडक़, बस और अन्य जगहों पर सावधान रहने और खुद को सुरक्षित रहने के टिप्स दिए गए। मां से हर समस्या को साझा करने के अलावा लड़कियों को स्कूल में ग्रुप में रहने और एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित किया गया। रश्मि और रश्मि चौहान ने छात्राओं को ट्रेनिंग दी। प्रधानाचार्य नवाब सिंह और अन्य शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज
सहारनपुर में अपराजिता अभियान के तहत हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाएं साथ ही वरिष्ठ महिला अधिवक्ता ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित मामलों में कानून के बारे में जानकारी दी।

 

4 of 7
मेरठ न्यूज
अपराजिता अभियान के तहत बिजनौर के आरबीडी कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता व कन्या भ्रूणहत्या पर लघुनाटिका का आयोजन किया। कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने अमर उजाला के इस अभियान की खूब सराहना की।

 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को 'अपराजिता अभियान' के अंतर्गत शामली शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्कूल की करीब 220 छात्राओं ने जूडो कराटे ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ली। ताइक्वांडो में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शामली निवासी कोमल सिंह ने स्कूल की छात्राओं जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी और आत्म सुरक्षा के बारे में बताया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ न्यूज
स्कूल की स्पोर्ट्स हेड श्वेता चौधरी ने भी छात्राओं को ट्रेनिंग दी। छात्राओं ने स्कूल-कॉलेज बाजार आदि स्थानों पर हो रही छेड़खानी की घटनाओं के बारे में भी सवाल पूछे जिसका पुलिस ऐच्छिक ब्यूरो की सदस्य संगीता जिंदल और कोमल सिंह ने जवाब दिए। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गर्ग और रितेश गर्ग ने अमर उजाला के अभियान 'अपराजिता' की प्रशंसा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज
अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को बताया कि यदि उनके साथ छेड़खानी होती है या कोई लड़का पीछा करता है तो इसकी तुरंत अपने परिजनों को जानकारी दें। उन्हें बताया गया कि स्कूल में भी कोई घटना होती है तो क्लास टीचर और प्रिंसिपल को तुरंत बताएं। इसके अलावा अपने साथ होने वाली घटनाओं को छुपाना बड़ी वारदात को दस्तक देना है। इससे पूर्व कार्यशाला में शामिल होने वाली छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और इस अभियान से जुड़ीं। कार्यक्रम में स्कूल व कॉलेजों के स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहा।




शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें