फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा फिर बनीं दुल्हनियां, मेरठ के बउआ सिंह पर आया कटरीना कैफ का दिल

Sat, 10 Nov 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिर से दुल्हनियां बनने जा रही हैं। आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको जानकारी दे दें कि अभिनेत्री निजी जिंदगी में नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर फिर से दुल्हन के लिबास में नजर आने वाली हैं। यही नहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ भी जल्द ही लाल जोड़े में दिखाई देंगी और खास बात ये है कि ये दोनों मेरठ के एक शख्स को दिल दे बैठी हैं। आगे जानें आखिर क्या है पूरा माजरा :-
 
 
विज्ञापन

2 of 7
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा - फोटो : meerut news
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस ट्रेलर में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लाल रंग की बनारसी साड़ी और दुल्हन के सुर्ख लिबास में नजर आ रही हैं। फिल्म में अनुष्का एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर के एक दृश्य में वह बनारसी साड़ी में एक सुनसान सड़कर पर व्हीलचेयर के साथ दौड़ती दिखाई पड़ रही हैं तो दूसरे सीन में काफी भावुक नजर आ रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
फिल्म की कहानी की शुरुआत में मेरठ के बउआ सिंह यानी शाहरुख खान अनुष्का की फोटो लेकर उन्हें खोजते हुए एक मैरिज ब्यूरो के पास पहुंचते हैं। वह अनुष्का की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हो जाते हैं कि वह अनुष्का की व्हीलचेयर देखकर शॉक्ड हो जाते हैं।  

4 of 7
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
हालांकि दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन ट्रेलर पर गौर करें तो दुल्हन बनी अनुष्का के चेहरे की हवाइयां उड़ी दिख रही हैं। खैर! असलियत क्या है यह तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा लेकिन अनुष्का दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा
पारंपरिक गुलाबी रंग की ड्रेस में भी अनुष्का काफी खूबसूरत दिख रही हैं। लेकिन उनकी भाव भंगिमा से लग रहा है कि वह बउआ सिंह से काफी नाराज हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि बउआ सिंह ने अनुष्का को धोखा दे दिया हो, क्योंकि उसे तो चांद (कटरीना कैफ) से मिलने का ख्वाब है। 
विज्ञापन

6 of 7
कटरीना कैफ
मजे की बात यह है कि फिल्म में कटरीना कैफ का दिल भी मेरठ के देसी छोरे यानी बउआ सिंह पर आ जाता है। फिल्म 'जीरो' की कहानी पर गौर करें तो कटरीना फिल्म में एक सुपरस्टार की भूमिका में हैं जिसे नशे की लत है। ट्रेलर में दिख रहा है कि कटरीना बउआ सिंह के साथ काफी समय बिता रही हैं। एक सीन में वह भी दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। खास बात ये भी है कि अनुष्का और कटरीना दोनों ही बिल्कुल एक जैसे परिधानों पर दिख रही हैं। लेकिन इसके पीछे की कहानी क्या है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही मालूम चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहरुख खान
अब मेरठ के बउआ सिंह धारी वाला कच्छा और सफेद बनियान पहने हुए गले में नोटों की माला डाले किसकी बारात में शामिल होने जा रहे हैं यह अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है। वह आखिर इस हाल में सड़क पर सरपट क्यों दौड़े जा रहे हैं यह तो वही जानें। अब अनुष्का और कटरीना में से बउआ सिंह को कौन अपनाएगा और कौन छोड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन शाहरुख के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है तो फिल्म के भी रोचक होने की उम्मीद की जा रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें