फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर हत्याकांड : एक गाली ने ले ली सिपाही की जान, पुलिस ने किया खुलासा, देखें कैसे रची गई साजिश

Wed, 16 Jan 2019 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अंकुर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में सिपाही अंकुर चौधरी की हत्या में पुलिस ने उसके ही मुखबिर आमिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में वारदात कबूल की है। उसने घटनास्थल का क्राइमसीन भी करके बताया। फलावदा थाने की पुलिस चौकी के पास सिपाही अंकुर चौधरी निवासी शामली का शव लहूलुहान हालत में मिला था। जानें कैसे रची गई हत्या की साजिश: -
 
विज्ञापन

2 of 6
Ankur murder case
वारदात के खुलासे के लिए एसपी देहात राजेश कुमार व एएसपी कैंट सतपाल के नेतृत्व में डीआईजी अखिलेश कुमार ने चार टीमें गठित की थीं। पुलिस ने मंगलवार को हत्या के आरोप में पुलिस चौकी के पास से आमिर निवासी फलावदा को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आमिर ने सिपाही की हत्या करना कबूल किया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Ankur murder case
पुलिस के अनुसार, आमिर ने बताया कि घटना वाली रात वह सिपाही के कमरे पर पहुंचा। सिपाही फोन पर अपनी मंगेतर से बात कर रहा था। तभी उसने कहा कि हथियार की खेप पकड़वानी है। इस पर वह फोन कमरे में रखकर उसकी कार में चला गया। रात में आमिर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

 

4 of 6
Ankur murder case
तीन जनवरी को दी थी गाली
पुलिस के अनुसार, आरोपी आमिर ने बताया कि तीन जनवरी को उसने सूचना दी थी कि एक लड़की के संग दूसरे समुदाय का युवक पकड़ा गया है। इसको लेकर हंगामा चल रहा है। सूचना पर सिपाही मौके पर गया था। लेकिन मामला दंपति में झगड़े का निकला। फर्जी सूचना देने पर सिपाही अंकुर का गुस्सा आमिर पर फूट पड़ा। सिपाही ने आमिर से गाली गलौज की। तभी से उसने बदला लेने के लिए हत्या की प्लानिंग बना ली। 
विज्ञापन

5 of 6
Ankur murder case
गोली मारकर भागा था 
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी आमिर ने बताया कि वह सिपाही को हथियार की खेप बरामद कराने के लिए जंगल में पैदल लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसने तमंचे से सिपाही पर गोली चलाई। पहली गोली सिपाही के पेट में लगी। जब वह जमीन पर गिर गया तो सिर में सटाकर दूसरी गोली मारी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ankur murder case
बहुत गहरी दोस्ती भी थी 
पुलिस ने बताया कि आरोपी आमिर की सिपाही से दोस्ती थी। सिपाही का आमिर के घर आना जाना भी था। पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। आमिर फलावदा की हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी सिपाही को देता था। एक जनवरी को चार लोग पकड़वाए थे। उनसे तीन तमंचे बरामद हुए थे। एक तमंचा आमिर ने रख लिया था। उस तमंचे को कभी अंकुर भी रख लेता था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें