फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित बालियान हत्याकांड: 'ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी न पाओगे, आज रात...'; इनामी शूटर सत्यम के नाम से फिर दी धमकी

Sun, 06 Sep 2026 02:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में गायक अंकित हत्याकांड के बाद शार्प शूटर सत्यम के नाम से लगातार धमकी भरे वीडियो जारी किए जा रहे हैं। वीडियो में धमकी दी गई है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। इससे पहले भी धमकी भरे वीडियो वायरल किए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 14
Ankit Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में हुए हरियाणवी गायक अंकित हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी वांछित शार्प शूटर करनाल निवासी सत्यम के नाम से लगातार धमकी भरे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन शनिवार को सत्यम-4 कादियान के नाम से बनाई गई आईडी से वीडियो शेयर लिखा है आज सब भाई रात 12 बजे तैयार रहना। कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसा हश्र करेंगे कि तुम कभी सोच भी नहीं पाओगे। आज रात बहुत बड़ी चीज दिखाऊंगा। जय बाबाजी।

एक अन्य वीडियो में कहा गया कि हम वह आदमी नहीं हैं कि किसी ने थप्पड़ मार दिया और पिट-पिटाकर घर बैठ गए। हम रोटी नहीं खा सकते भाई। जब तक बदला नहीं लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। जिस दिन खरोंच भी आ गई, उस दिन घर में जाकर मारेंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 14
अंकिता बालियान की हत्या के बाद भागते हत्यारे सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। शुक्रवार शाम छह बजे सत्यम के नाम से बनाई गई आईडी को अपडेट भी किया गया। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना लगाकर कहा गया कि अभी हम सुधरे हैं, जल्द सबक सिखाएंगे। तीसरे वीडियो में कहा गया कि असलहा और बारूद से गाड़ी भरी पड़ी है, जहां कहोगे वहां गोली चलवा दूंगा। हमारे नाम पर वीडियो डाल रहे हैं तो स्टोरी लगा रहा हूं सामान की।
विज्ञापन

3 of 14
शूटर सत्यम द्वारा कार के पास खड़े होकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
अब पीछे नहीं हटेंगे। दिमाग हट गया तो वह हश्र करेंगे, जो सोच भी नहीं सकेंगे। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे डाली गई पोस्ट में लिखा पुलिस आई थी घर पर, समय जंगल है, समय अपनी ताक में है, यहां बचेगा वहीं, जिसका अपनी ताकत है।

4 of 14
सत्यम के नाम से इंस्टा पर डाली गई पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हत्याकांड के बाद पानीपत पहुंचे थे आरोपी 
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि अंकित की हत्या के बाद शूटर पानीपत में अपने किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही वहां से चले गए थे। पुलिस रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जिस-जिसकी भूमिका सामने आएगी, उस पर शिकंजा कसा जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 14
अंकित बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक 20 से अधिक आईडी आ चुकी सामने 
एसपी एनपी सिंह के अनुसार सत्यम के नाम की आईडी से धमकी भरे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। अब तक 20 आईडी सामने आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। लोगों से अपील है कि वे इस तरह के फर्जी वीडियो वायरल न करें।

 
विज्ञापन

6 of 14
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीते दिवस भी इंस्टा पर दी थी धमकी
सत्यम के नाम से बनाई गई आईडी पर शुक्रवार को भी वीडियो वायरल कर धमकी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि अब घर के बाहर 400 गोलियां चलाई जाएंगी। हालांकि, इस धमकी के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

 
विज्ञापन

7 of 14
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, पुलिसकर्मियों को भी हथियारों के साथ लैस रहने को कहा गया है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार सभी वीडियो और सत्यम की आईडी की जांच की जा रही है। वीडियो डालने वाले गोगी गिरोह से जुड़े सदस्य हैं या फिर कोई और, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

8 of 14
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पानीपत के दो युवक हिरासत में
अंकित हत्याकांड में पुलिस ने पानीपत के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने सत्यम और आर्यन की मदद की है। पूछताछ के बाद ही दोनों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

9 of 14
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वांछित शूटरों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश
शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को दिल्ली, पंजाब के भटिंडा और हरियाणा के करनाल समेत कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

 

10 of 14
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दबिश के दौरान पुलिस को शार्प शूटरों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। कभी पंजाब तो कभी दिल्ली और अन्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।

 

11 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राकेश पंपू और रोहित को रिमांड पर लेने के लिए याचिका दाखिल
एसपी के अनुसार गोगी गिरोह के करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत निवासी रोहित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की। दोनों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

 

12 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार अंकित हत्याकांड से पहले रेकी करने वाले तीन और शामली के कई लोग पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस अब तक नौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से तीन संदिग्धों से फिलहाल पूछताछ जारी है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

13 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये था मामला
26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद चार शार्प शूटरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इनमें दो की पहचान करनाल निवासी सत्यम और आर्यन के रूप में हुई थी। 

 
विज्ञापन

14 of 14
मौके पर पड़ा खोखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें