अंकित हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। अंकित के हत्यारे करनाल से बिडौली होकर शामली पहुंचे थे। यूपी में प्रवेश से पहले हरियाणा बॉर्डर के पास कपड़े भी बदले थे। 14 सीसीटीवी कैमरों ने शूटरों की राह खोल दी। 1.13 घंटे में वारदात स्थल पहुंचे और 1.38 घंटे तक इंतजार किया।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। चारों शूटर हरियाणा के करनाल से बिडौली के रास्ते शामली पहुंचे थे। पुलिस ने करनाल से शामली तक लगे 14 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो शूटरों की आवाजाही की पूरी कड़ी सामने आ गई। फुटेज के मुताबिक चारों बदमाश करनाल से चलकर महज एक घंटा 13 मिनट में वारदात स्थल तक पहुंच गए थे। यूपी में प्रवेश से पहले हरियाणा बॉर्डर के पास उन्होंने कपड़े भी बदले थे।
बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की बुधवार शाम आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से निकलते ही चार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद बदमाश दो बाइकों से भाग गए थे। पुलिस शुरू से ही हत्याकांड में हरियाणा कनेक्शन मानकर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
2 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल से शुरू हुई शूटरों की कैमरे में कैद हुई राह
सीसीटीवी फुटेज में बदमाश 26 अगस्त की शाम 3:54 बजे करनाल के महाराणा प्रताप चौक पर दिखाई दिए। इसके बाद 3:56 बजे नमस्ते चौक और 4:13 बजे मिल रोड कंट्रोल रूम के कैमरे में उनकी मौजूदगी मिली। शाम 4:26 बजे हरियाणा बॉर्डर चौकी के पास उन्होंने कपड़े बदले।
विज्ञापन
3 of 15
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके 13 मिनट बाद 4:39 बजे यूपी के पटनी टोल टैक्स पर लगे कैमरे में दिखाई दिए। इसके बाद शाम 4:54 बजे शामली के विजय चौक पर उनकी लोकेशन मिली। यहां से फव्वारा चौक और फूल मार्केट होते हुए बदमाश शाम 5:07 बजे आर्यपुरी नाला पटरी पहुंच गए।
4 of 15
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एक घंटा 38 मिनट तक जिम पर नजर
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने जिम के सामने कनिका कॉम्प्लेक्स की ओर नाला पटरी पर स्थित कन्फेक्शनरी के सामने अपनी दोनों बाइक खड़ी कर दी थीं। यहां से जिम का गेट साफ दिखाई देता था। करीब एक घंटा 38 मिनट तक बदमाश अंकित के जिम से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
5 of 15
अंकित बालियान की पत्नी सीमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पौने सात बजे अंकित के जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद चारों बदमाश दोनों बाइक से अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। भागते समय दुकान के बाहर हेलमेट और गमछा भी छूट गया, जिसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
6 of 15
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज ने जोड़ी कड़ियां
करनाल से लेकर शामली तक कैमरों में मिली फुटेज के आधार पर पुलिस अब शूटरों की पहचान और उनके साथियों तक पहुंचने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो थानों की छह चौकी और चौराहों को पार कर शामली पहुंचे थे बदमाश
शहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को करनाल से सीधे शामली आते देखा गया है। करनाल से शामली की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। मेरठ-करनाल हाईवे पर हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद झिंझाना थाने की बिडौली, अहमदगढ़ और गाड़ी वाला पुलिस चौकी पड़ती हैं। इसके बाद टपराना गोल चक्कर पर भी पुलिस तैनात रहती है।
8 of 15
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदर्श मंडी थाने की टिटौली चौकी पड़ती है। इसके अलावा शहर में विजय चौक, फव्वारा चौक और नाला पटरी वर्मा मार्केट पर भी हर समय पुलिस मौजूद रहती है। इतनी चौकसी के बावजूद बदमाशों को आते-जाते समय कहीं रोका नहीं जा सका। उन्होंने आसानी से शहर में प्रवेश किया। वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए।
9 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिंगर को गोली मारकर शूटर बोले-काम हो गया, वीडियो वायरल
सिंगर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शूटर फोन पर किसी से बात करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कथित तौर पर वह कह रहा है कि काम हो गया।
10 of 15
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद शूटरों के तेजी से मौके से निकलने की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस पहले से ही अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
60 के बजाय सिर्फ तीन लोग जिम पहुंचे
सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उस जिम में भी सन्नाटा पसरा है, जहां वह नियमित रूप से व्यायाम करने आते थे। जिस जिम में रोजाना करीब 60 युवक-युवतियां पहुंचते थे, वहां शनिवार को सिर्फ तीन लोग ही पहुंचे। जिम के अंदर न पहले की तरह संगीत बजा और न ही चहल-पहल दिखाई दी। हर चेहरे पर अंकित की हत्या का डर और दुख नजर आया।
अंकित के निजी ट्रेनर रविकांत खखुड़ा ने बताया कि अंकित बेहद शांत स्वभाव के थे। वह जिम में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे और अपना पूरा ध्यान व्यायाम पर रखते थे। कोई उनसे सेल्फी लेने के लिए कहता तो वह मुस्कुराकर फोटो खिंचवा लेते और फिर दोबारा व्यायाम में लग जाते थे। रविकांत के अनुसार अंकित को पैर, छाती और कंधे की व्यायाम सबसे ज्यादा पसंद थी। हत्या वाले दिन भी उन्होंने जिम में कंधे की व्यायाम की थी।
व्यायाम पूरा करने के बाद वह जिम से बाहर निकले और कुछ ही देर बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंकित की हत्या के बाद जिम आने वाले लोगों में भी घटना को लेकर डर बना हुआ है। शनिवार को जिम में सामान्य दिनों के मुकाबले बेहद कम लोग पहुंचे।
14 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में नौ गोलियां लगी थीं।
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।
इसके बाद वह जिम से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। इसी बीच चारों हमलावर आए और गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच गोलियां अंकित के शरीर में लगीं। कुछ गाड़ी के शीशे पर लगी हैं। 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग करके हमलावर बाइक से भाग गए। घायल अंकित अपनी गाड़ी से नीचे गिर गए। उनके परिचित उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।