अनिल दुजाना एनकाउंटर, Anil Dujana Encounter
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार मेरठ में वारदात करने आया और मारा गया
अनिल दुजाना पर 21 साल में 65 मुकदमे दर्ज हुए। ये सब मुकदमे गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में रहे। मेरठ में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। पहली ही बार वो मेरठ में वारदात करने आ रहा था, पहली ही बार में मारा गया। अनिल दुजाना का वेस्ट यूपी के गैंगस्टर से गठजोड़ रहा लेकिन, मेरठ में किसी अपराध में उसकी संलिप्पता नहीं सामने आई।