फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! इन तस्वीरों को देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

Tue, 09 Oct 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शहर में सड़क पर चलने के नियमों की न तो पुलिस का परवाह है और न लोगों को। पुलिस वाले दो पहिया वाहनों पर भी बिना हेलमेट तो चल ही रहे हैं, सामान भी ऐसे लाद लिया, जैसे ये फैंटम न होकर कोई प्राइवेट रिक्शा हो। अब आगे इन तस्वीरों पर नजर डालिए जिन्हें देखने के बाद आप भी कहेंगे कि इनके सामने तो सब फेल है-
Trending Videos
विज्ञापन

रिक्शा में टोकरा और टोकरे में नींद।

2 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि नींद का कोई ठिकाना नहीं लेकिन ऐसा भी नहीं कि जान जोखिम में डालकर सो जाएं। वैसे एक बात है, ये जनाब ऐसे नहीं सोते तो कोई इनका टोकरा जो ले उड़ता।
विज्ञापन

देखिए, ट्रॉली में रेत का पहाड़

3 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
अरे अंकल...! इस ट्रॉली पर कुछ ढक नहीं सकते थे क्या? इस ट्रैक्टर को देखकर सड़क पर चलने वालों ने यह जरूर कहा होगा। रेत से भरा यह ट्रैक्टर भी सड़क पर लोगों की आंखों में धूल झोंकता चल रहा है।

हट जाओ....!

4 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
हां साहब, पहुंचा दूंगा लेकिन पूरा चार सौ रुपये लगेगा। ऐसा कहकर  सरियों से लदा जुगाड़ लेकर ये जनाब निकल पड़े हैं अब नियमों की परवाह कौन करे? वैसे इन जनाब को देखकर तो कोई भी चार फीट दूर हट जाएगा।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन हेलमेट की भी छुट्टी

5 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
 इस तस्वीर को गौर से देखिए एक तरफ तो दरोगा जी ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आम आदमी का चालान काट रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शहर के डीएम बिना हेलमैट के अपनी मैडम के साथ स्कूटी पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

कभी देखा है टायर के बीच आदमी

6 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
टायर भी लेकर चलने और मुझे भी चलना है...इन महाशय ने रिक्शा वाले को यही कहा होगा न! खैर रिक्शा में रखे भारी टायरों के बीच बैठकर बेगमपुल चौराहे से निकल रहे इन महाशय को अंदाजा भी नहीं होगा कि कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप कैमरे की नजर में है..! तो हमें क्या?

7 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
जीरो माइल चौराहे पर फोटो में जीरो माइल पर एक डग्गामार वाहन में इतनी सवारी भरी गयी है कि उससे सारी निगरानी की पोल खुल रही है। अब लोग इस वाहन से गिरे या चोट लगे, डग्गामार चालक को कोई फर्क नहीं पडे़गा। और दूसरी तरफ देखिए यूपी पुलिस की फैंटम को भी सामान ढोने का रिक्शा बना लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें