मेरठ के सर्पदंश हत्याकांड में सात अक्तूबर फैसले का दिन निर्धारित किया गया है। कोर्ट में गवाहों के बयान और साक्ष्यों से पता चला है कि आरोपी पत्नी ने प्रेमी से हत्या की रात 12 अप्रैल 2025 से 16 अप्रैल की सुबह गिरफ्तारी से पहले तक 51 बार मोबाइल पर बात की थी।
विज्ञापन
1 of 14
Meerut Amit Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सौरभ हत्याकांड के बाद बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में पत्नी रविता के प्रेमी अमरदीप संग मिलकर अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की हत्या के मामले में फैसले की तिथि निर्धारित कर दी गई है। आरोपियों ने अमित की गला दबाकर हत्या के बाद सर्पदंश से मौत दर्शाने की साजिश रची थी।
कोर्ट में गवाहों के बयान और साक्ष्यों से पता चला है कि दोनों आरोपियों ने हत्या की रात 12 अप्रैल 2025 से 16 अप्रैल की सुबह गिरफ्तारी से पहले तक 51 बार मोबाइल पर बात की थी। इस मामले में आरोपी अमरदीप को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है और रविता अभी जिला कारागार में है।
विज्ञापन
2 of 14
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव 13 अप्रैल 2025 की सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान थे। उसकी पत्नी रविता ने दावा किया था कि अमित की मौत सर्पदंश से हुई है।
विज्ञापन
3 of 14
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ। पुलिस ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की।
4 of 14
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं
- फोटो : अमर उजाला
पूजा के बहाने खरीदा था घोड़ा पछाड़ सांप
सहायक शासकीय अधिवक्ता फरजाना मकसूद का कहना है कि अमित और अमरदीप एक साथ पत्थर लगाने का काम करते थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान अमरदीप की रविता से निकटता बढ़ गई थी। अमित को इसकी भनक लग गई थी और वह विरोध करने लगा था।
विज्ञापन
5 of 14
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। अमरदीप ने एक हजार रुपये में अपने परिचित कृष्ण से पूजा के बहाने सांप खरीदा था। उसे डर था कि सांप उसे या रविता को न डस ले, इसलिए उसने कहा था कि उसे विष रहित सांप चाहिए। कृष्ण अपने परिचित कथित सपेरे प्रीतम से घोड़ा पछाड़ सांप लेकर आया था।
विज्ञापन
6 of 14
आरोपी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
12 गवाहों ने दर्ज कराए बयान, आरोपी कोर्ट में होंगे पेश
एडीजीसी ने बताया कि इस केस में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। कृष्ण और प्रीतम को पुलिस ने गवाह बना लिया था। इस मामले में अमित के भाई मोनू कश्यप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोनू कश्यप, जांच अधिकारी, पंचनामा भरने वाले पुलिसकर्मी, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक समेत कुल 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन
7 of 14
अमित हत्याकांड, आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
एडीजीसी के मुताबिक आरोपियों की मोबाइल की सीडीआर कोर्ट में पेश की गई। टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी के भी बयान दर्ज कराए। इससे आरोपियों के लगातार संपर्क में रहने की पुष्टि हुई।
8 of 14
आरोपी प्रेमी अमरदीप
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी एक दूसरे से बात कर पता लगाने का प्रयास कर रहे थे कि उनकी साजिश का किसी को पता तो नहीं चला। रविता फोन कर अमरदीप को पुलिस के आने और उस पर शक होने की भी जानकारी देती रही।
9 of 14
अमित, रविता और अमरदीप।
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मेरठ जिले के बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मक्की की हत्या 13 अप्रैल 2025 को हुई थी। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिल कर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था।
10 of 14
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
चारपाई पर मृत मिला था अमित
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अबकरपुर निवासी अमित कश्यप उर्फ मक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था, जिसको सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था।
11 of 14
मृतक युवक अमित
- फोटो : अमर उजाला
अमरदीप ने सपेरे निखिल से खरीदा था सांप
अमरदीप ने अमित की हत्या को सांप से डसने की दर्शाने के लिए महमूदपुर सिखेड़ा निवासी निखिल से एक हजार रुपये में सांप खरीद घटना को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत की पुष्टि के बाद हत्या का खुलासा हो गया। गिरफ्तार किए गए अमरदीप ने निखिल से सांप खरीदने की बात मीडिया को बताई थी।
12 of 14
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
आठ साल पूर्व हुई थी अमित की शादी
अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की का विवाह आठ साल पूर्व मुजफ्फरनगर जनपद के सैदपुर गांव निवासी रविता से हुआ था। रविता दो बहन व एक भाई हैं। उसकी दूसरी सौतेली मां से भी दो भाई हैं।
13 of 14
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले पति के साथ किए शाकंभरी के दर्शन
12 अप्रैल को अमित और रविता शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। प्रेमी अमरदीप और पत्नी रविता ने पहले ही योजना बना ली थी कि रात में ही अमित को मार देंगे। अमरदीप ने शाम को ही सांप का इंतजाम कर लिया था। सांप को गांव अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले में बंद कर झाड़ियों मे छिपा दिया था। जब रविता व अमित शाकंभरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था।
रात में हुआ था अमित और रविता का विवाद
इस बात को लेकर पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे रविता ने अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिए कहा, क्योंकि तब तक अमित सो चुका था। रविता के बुलाने पर अमरदीप सांप लेकर रविता के घर पर पहुंच गया। पहले दोनों का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था, लेकिन डर था कि कहीं सांप इनको भी न काट ले, इसलिए दोनों ने अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनाई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इससे पुलिस को गला दबाकर हत्या का अंदेशा हुआ और गहनता से जांच शुरू की गई। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि रविता और अमरदीप ने ही अमित की हत्या की थी।