फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत तस्वीरें: अमर उजाला डांस प्रतियोगिता में दिखा देशभक्ति का ऐसा जज्बा, भावुक हो गए दर्शक, भर आईं आंखें

Mon, 14 Aug 2023 09:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अद्भुत तस्वीरें: अमर उजाला डांस प्रतियोगिता में दिखा देशभक्ति का ऐसा जज्बा, भावुक हो गए दर्शक, भर आईं आंखें
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर से कन्याकुमारी तक अलग-अलग प्रदेशों के पारंपरकि नृत्य की प्रस्तुति ने देश के विविधता में एकता के सूत्र को परिभाषित कर दिया। नृत्य में देशभक्ति के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति की भी झलक दिखाई दी। छात्र- छात्राओं की जोश और जुनून से भरी डांस परफॉरमेंस ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का।

सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों की नृत्य दक्षता योग्यता के शिखर तक पहुंच गई।

विज्ञापन

2 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आजादी की थीम पर सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में दस स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीसीएसयू की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, केएमसी से डॉ. सुनील गुप्ता, आलोक कुमार गौतम और पिंकी चिन्योटी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सोमेंद्र तोमर ने बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति को सराहा और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। दो स्पेशल परफॉरमेंस में केएमसी नर्सिंग स्कूल के छात्रों ने मौन रहकर अभिनय के माध्यम से क्रांतिकारियों के फांसी के दृष्य को दिखाया। सक्सेस इंटरनेशनल के छात्रों की बालश्रम की प्रस्तुति पर दर्शक भावुक हो गए। कार्यक्रम में केएमसी से डॉ. सुनील गुप्ता, ब्रेन्ज एडू वर्ल्ड से विभा गोयल, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिमोना जैन, ऋषभ एकेडमी से संजय जैन, सत्यकाम स्कूल से अनुज शर्मा, प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा से रीजनल मैनेजर हरीश अरोड़ा, सीनियर मैनेजर सुमित यादव, पंडित आलोक गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 11
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला
पहली प्रस्तुति
केएल इंटरनेशल स्कूल के 24 छात्रों ने मैं लड़ जाना, तेरी मिट्टी और ये धरती है मेरा अभिमान गीतों पर जोश से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर हर किसी को जोश से भर दिया।

दूसरी प्रस्तुति
सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी के छात्र भारतीय सेना की ड्रेस में मंच पर आए। जय हो गीत पर राष्ट्रध्वज के विभिन्न रंगों को दिखाया।

4 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
तीसरी प्रस्तुति
अध्ययन स्कूल के 40 छात्रों ने चंद्रयान के सफर को कथक, योग और फ्री स्टाइल नृत्य के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पूरी तैयारी दो दिन में की गई।

चौथी प्रस्तुति
सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के 20 बच्चों ने फॉक डांस और भांगड़ा के माध्यम से अनेकता में एकता को दिखाया।

विज्ञापन

5 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पांचवीं प्रस्तुति
बुढ़ाना मुजफ्फरनगर से आए मैपल्स एकेडमी के बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जेब्रा क्रांसिंग, ट्रैफिक लाइट, बिना हेलमेट बाइक चलाने से होने वाले नुकसान आदि को गीत और नृत्य से प्रस्तुत किया।

छठी प्रस्तुति
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा भारत में विविधता को दिखाया गया। महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, राजिस्थान, वेस्ट बंगाल, पंजाब आदि क्षेत्रों के नृत्य प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन

6 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सातवीं प्रस्तुति
सेंट थॉमस स्कूल के 30 बच्चों ने मिश्रित नृत्य के माध्यम से बदले भारत को दिखाया गया। जलियांवाला बाग की घटना और भगत सिंह के चरित्र की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खड़े होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आठवीं प्रस्तुति
बीआईटी ग्लोबल के छात्रों ने ओ देश मेरे, तलवारों पर सर वार दिए आदि गीतों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

7 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
नौवीं प्रस्तुति
ब्रेन्ज एडू वर्ल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा ऑपरेशन विजय को नृत्य के मध्यम से प्रस्तुत किया गया।

दसवीं प्रस्तुति
सत्यकॉम इंटरनेशनल के 50 बच्चों की जोश और जुनून से भरी प्रस्तुति हर किसी के लिए यादगार बन गई।

8 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

निर्णायक मंडल तरुण गुप्ता ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में रहे अल्टीमेट रोबोट प्रोडक्शन के संचालक कोरियोग्राफर तरुण गुप्ता ने देश भक्ति के गीत पर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में बॉलीवुड एक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल, सुभारती से प्रोफेसर भावना ग्रोवर, कोरियोग्रफर माधुरी मिश्रा और कोरियोग्राफर तरुण गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस गरिमा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति को देख हमें निर्णय लेने में बहुत मुश्किल हुई।

9 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सत्यकाम ने तीसरी बार जीता इंटर स्कूल डांस कंपीटीशन
प्रथम पुरस्कार सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल को मिला। सत्यकॉम ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केएल इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अध्ययन और मैपल्स एकेडमी संसुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

10 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने दी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि युवा पीढ़ी ने जोश से परिपूर्ण प्रस्तुति दी है। इससे पता चलता है कि बच्चों में देशभक्ति का कितना जज्बा है।
विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू की कुलपति प्रोफसर संगीता शुक्ला ने कहा कि हार जीत प्रतिस्पर्धा का हिस्सा होता है। अगर हार होती है तो हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। निश्चय करो की आगे और ज्यादा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें