फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा के चयनित छात्रों को वितरित किए गए 10-10 हजार के चेक, देखिए तस्वीरें

Mon, 15 Oct 2018 09:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा दो सितंबर को आयोजित 'हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा' में चयनित अभिकर्ताओं के छह बच्चों को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। बीएसए सतेंद्र ढाका ने छात्रवृत्ति चेक वितरित किए। छात्रों के परिजन उनके टीचर और अभिकर्ता भी इस आयोजन के गवाह बने।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने अपने अभिकर्ताओं के मेधावी बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग के लिए दो सितंबर को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन मेरठ यूनिट कार्यालय पर किया था। इसमें यूनिट से छह टॉप छात्रों का मेरिट से चयन होना था। जिन्हें 10-10 हजार की छात्रवृत्ति दी जानी थी।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा में यूनिट से जुडे़ मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिले के अभिकर्ताओं के कक्षा नौ से 12वीं तक के 40 बच्चों ने भाग लिया था। परिणाम के आधार पर टॉप छह छात्रों का चयन कर उन्हें सोमवार को चेक वितरित किए गए। उत्साहित छात्र अपने परिजनों (अभिकर्ता) के साथ आए थे, तो कुछ छात्र अपने टीचर्स को भी साथ लाए थे। चेक लेते ही उनके चेहरे में कामयाबी की खुशी साफ झलक रही थी।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अमर उजाला के मेरठ शहर के वरिष्ठ अभिकर्ता रामभरोसे गुप्ता, राकेश शर्मा, अंकित जैन, मोहित कुमार, रजनीश त्यागी, टाउन हाल सेंटर से उमेश जैन, जितेंद्र ठाकुर, कृष्ण कुमार, एसपी गुप्ता, आकाश जैन, कचहरी सेंटर से बाबू, ललित सैनी, अरुण सैनी, सुमित वर्मा, शास्त्री नगर सेंटर से गंगाशरण शर्मा, मनोज कुमार कैंट सेंटर से कालू, शुभम, मोदीपुर सेंटर से पवन जैन और रिठानी सेंटर से सुनील मित्तल आदि समाचार पत्र विक्रेता शामिल रहे। इसके अलावा एमपीएस की वाइस प्रिंसीपल वीनू अग्रवाल, अजय गुप्ता ,ऋषभ एकेडमी की सीनियर टीचर वर्षा जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिली छात्रवृत्ति 
अक्षत मित्तल पुत्र मनोज मित्तल, शिव शक्ति नगर मेरठ
रिषिका गोयल पुत्री भुवनेश गोयल, इंद्रानगर मेरठ
उद्देय गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता, माधवपुरम 
पार्थ मित्तल पुत्र मनीष मित्तल, शामली 
आरती पुत्री प्रमोद कुमार, कच्ची सड़क मुजफ्फरनगर 
निकिता शर्मा पुत्री लोकेंद्र कुमार, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बीएसए ने दिए कामयाबी के टिप्स 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए सतेंद्र ढाका ने छात्रों को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि ये जरूरी नहीं कि महंगे इंगलिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने से ही कामयाबी मिले। उन्होंने बताया कि वे बागपत जिले के ढ़िकौली गांव के रहने वाले हैं और गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़कर यहां तक पहुंचे हैं। जीवन में हमेशा एक लक्ष्य निर्धारित कर चलना चाहिए । उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि आपके पास इंटेलीजेंसी, लेबर और प्लानिंग में से कोई दो गुण है तो सफलता निश्चित है। यदि आप इंटेलीजेंट नहीं है और आपकी प्लानिंग और लेबर व्यवस्था ठीक है तो कामयाब हो जाओगे। उन्होंने अमर उजाला की छात्रवृत्ति योजना की प्रशंसा करते छात्रों से इसका बेहतर इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस चेक से छात्रों को जो सपोर्ट मिलेगा उसकी कल्पना ये बच्चे ही कर सकते हैं। अमर उजाला का ये प्रयास सराहनीय है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें