मारवाड़ी टोपी, मुर्गा बाल, शाइनिंग गुलाल
केमिकल युक्त रंगों से शरीर व त्वचा को होने वाले नुकसान को देखते हुए लोगों में प्राकृतिक और केमिकल रहित रंगों क ी मांग है। बाजार में इस बार खुशबूदार गुलाल, हर्बल गुलाल के साथ शाइनिंग गुलाल भी है। लाल, पीला, हरा, नीला, नारंगी, गुलाबी हर रंग में ये गिल्टरिंग गुलाल बाजार में है। 25 से लेकर 50 रुपये तक का पैकेट है।