फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन से मेरठ लौटे 56 लोग निगरानी में, बोले-वहां तो कई शहरों में कर्फ्यू जैसे हालात

Tue, 04 Feb 2020 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आइसोलेशन सेंटर - फोटो : ANI
कोरोना वायरस के खौफ के कारण चीन से मेरठ लौटे 56 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। इनमें कारोबारी, छात्र, नौकरीपेशा और सैलानी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने इनसे फॉर्म भरवाए हैं। 28 दिन तक इनकी निगरानी होगी। रोजाना इनके शरीर का तापमान, खांसी, जुकाम और गले के इंफेक्शन के बारे में पूछा जाएगा।

विज्ञापन

2 of 5
आइसोलेशन वार्ड में लोगों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : ANI
31 दिसंबर 2019 से लेकर एक फरवरी 2020 तक चीन से मेरठ 79 लोग लौटे हैं। इनमें से 56 मेरठ और 23 दूसरे जिलों के हैं। मेरठ के 42 लोगों का नाम, पता सत्यापित कर इनसे फार्म भरवाया गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इनमें से कोई भी बीमार नहीं है। न ही कोई चीन के सबसे प्रभावित शहर वुहान से आया है।

इनमें कुछ घूमने या कारोबार के सिलसिले में गए तो कुछ वहां नौकरी या पढ़ाई करते हैं। इस लिस्ट में वे लोग भी शामिल हैं, जो चीन में एयरपोर्ट तक भी पहुंचे हैं। छह लोगों के घर बंद मिले हैं। छह का पता नहीं मिला है। दो लोग जिले से बाहर हैं। अगर किसी में कोई लक्षण दिखा तो उसका सैंपल पुणे की प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
कर्फ्यू जैसे हालात
इन लोगों का कहना है कि चीन के कई शहरों (वुहान, शंघाई और बीजिंग) में कोरोना वायरस को लेकर काफी डर है। कर्फ्यू जैसे हालात हैं। वहां जॉब करने वालों को कंपनियां भी वापस भेज रही हैं। घर आकर अच्छा लग रहा है। भारतीय एंबेसी ने काफी मदद की है।

चीन में स्वास्थ्य सेवाएं भी काफी बेहतर हैं। इनके परिजनों का कहना है कि लगातार बात हो रही थी, मगर मन परेशान था। इन लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट पर जांच हो रही है, जिसके बाद लोगों को भेजा जा रहा है। उनसे फार्म भरवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी आई थी, जो फार्म भरवाकर गई है।

4 of 5
दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों की स्क्रिनिंग हो रही है - फोटो : ANI
रहें सावधान... लक्षण दिखें तो दें सूचना
सीएमओ डा. राजकुमार के अनुसार ऐसे व्यक्ति जो पिछले दिनों चीन की यात्रा करके लौटे हैं, उन लोगों में अचानक बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी हो तो उनमें कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में सूचना देकर निशुल्क जांच एवं उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coronavirus - फोटो : PTI
चीन से आने वाले लोगों में लक्षण नहीं भी हैं तो करीब 28 दिनों तक घर से बाहर आवागमन सीमित रखें। सामान्य रोकथाम व बचाव को लेकर खांसते व छींकते समय रुमाल मुंह पर रखें। भोजन ग्रहण से पहले हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों से परहेज करें, जिसमें मॉल, बाजार, मेले जैसी जगहों पर जाने से बचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें