फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी का फायदा उठाकर बच्चियों से दरिंदगी करता था हैवान, रिमांड पर खोलेगा गुनाहों के राज

Tue, 07 May 2019 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार में तीन साल से बच्चियों से दरिंदगी करने वाला हैवान विमलचंद पुलिस रिमांड पर अपने सभी गुनाहों का कच्चा चिट्ठा खोलेगा। कोर्ट में दर्ज पीड़ित बच्ची के बयानों का अवलोकन करने के बाद पुलिस की सातवें दिन नींद टूटी तो इस दरिंदे को रिमांड पर लेने का निर्णय लिया गया। विमल चंद ने और कितनी बच्चियों का मानसिक और शारीरिक शोषण किया, इसको पूरी तरह से बेनकाब करने के लिए हैवान विमल चंद को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी विमल चंद को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विमल चंद अपनी कोठी जागृति विहार 162/6 में बच्चियों से दरिंदगी करता था। एसएसपी ने प्रेसवार्ता में आरोपी द्वारा छह बच्चियों से दरिंदगी करने की बात कहीं थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तीन बच्चियों की काउंसिलिंग से अंदेशा लगाया गया कि हैवान ने 17 बच्चियों की जिंदगी बर्बाद की होगी। 
विज्ञापन

3 of 9
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक एक बच्ची ने कोर्ट में दर्ज बयानों में बताया कि हैवान ने कई और बच्चियों से दरिंदगी की है। जिसमें कई बच्चियों की तबियत खराब होने की बात सामने आई। वह कौन-कौन हैं, इसकी जानकारी बच्ची को भी नहीं है। बच्ची के बयानों का सोमवार को अवलोकन हुआ तो पुलिस भी दंग रह गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तय किया कि हैवान विमल चंद को रिमांड पर लेने की जरूरत है। विवेचक इंस्पेक्टर नीरज सिंह द्वारा आज मंगलवार को आरोपी को रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल की जाएगी।

 

4 of 9
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पहचान होते ही महिला फरार
पुलिस ने बताया है कि फुटेज में दिखने वाली एक महिला की पहचान हो गई है। वह मेडिकल क्षेत्र के भोपाल विहार की है। जोकि बच्चियों को हैवान की कोठी में लाती थी। अमर उजाला ने सीसीटीवी कैमरे में इस महिला को देखा और चेहरा छुपाकर प्रकाशित किया था। जिसमें बाद पुलिस ने इसकी तलाश की। पुलिस ने बताया कि सोमवार को महिला के घर दबिश दी गई, लेकिन वह घर से गायब मिली। 
विज्ञापन

5 of 9
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
बताएगा कौन-कौन आते थे 
सीसीटीवी कैमरे में दिखने वाले एक युवक और एक महिला की पुलिस पहचान नहीं कर पायी। काफी प्रयास के बावजूद भी पुलिस खाली हाथ है। उक्त युवक और महिला कौन हैं, इसके बारे में सिर्फ हैवान विमल चंद ही बताएगा। पुलिस के अनुसार रिमांड पर विमल चंद ही इनके बारे में बताएगा।
विज्ञापन

6 of 9
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
एसओ की भी खुलेगी पोल 
एसओ मेडिकल कैलाश चंद को एक महीने पहले इस घिनौने कारनामे की जानकारी हो चुकी थी। टेक्नीशियन आशु कनौजिया व एसओ की बातचीत की ऑडियो में स्पष्ट है कि गुनाह पर जानबूझकर पर्दा डालने का प्रयास हुआ। पुलिस के अधिकारी भी जानकर अंजान बन रहे हैं। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे कि रिमांड पर एसओ की भी पोल खुलेगी। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रिमांड पर उगलेगा सच्चाई
एक महिला पहचानी गई, जो फरार है। आरोपी विमल को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में अर्जी लगाए जाएगी। रिमांड पर वह सारी सच्चाई बताएगा। फुटेज में दिखने वाले लोगों को बेनकाब करेंगे। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

 

8 of 9
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
कोठी का खौफनाक सच होगा उजागर 
हैवान की कोठी में कितनी बच्चियों से दरिंदगी हुई, इसका पूरा राज फाश रिमांड पर हो सकता है। बताया गया है कि मलिन बस्तियों से कई बच्चियां स्कूल ड्रेस में भी आती थीं। जिन्होंने छह महीने पहले वहां पर आना छोड़ा। पुलिस के सामने आई तीनों बच्चियों ने ऐसा खौफनाक सच बताया है, जिसको लेकर पुलिस गंभीर होने के लिए मजबूर हो गई है। बताया गया कि कई बच्चियों की हालत खराब है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी - फोटो : अमर उजाला
हैवान की कोठी पर नजर 
जागृति विहार में जो कोई जाता है, वह हैवान की कोठी में हुए घिनौने कारनामे का जिक्र जरूर करता है। वहां के लोग उसकी कोठी पर नजर लगाए हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस हैवान ने इस कोठी में कितनी मासूम बच्चियों की जिंदगी बर्बाद की है। अपनी मासूम बच्चियों को लेकर जागृति विहार में लोग थोड़ा सचेत भी हो गए हैं। बच्चियों को हैवान की कोठी की तरफ जाने से भी रोक रहे हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें