फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार के युवकों से रिमांड पर दूसरे दिन भी पूछताछ जारी, सामने आए कई संदिग्ध नाम, अब दबिश की तैयारी

Mon, 05 Aug 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 6
shamli news, up polioce - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली से गिरफ्तार म्यांमार निवासी चारों युवकों से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के साथ मुजफ्फरनगर से खुफिया विभाग की स्पेशल टीम (विशेष कोष्ठ) ने पहुंचकर आरोपियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने शामली और आसपास के जनपद में कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस अब उक्त संदिग्धों की तलाश में दबिश की तैयारी में है।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले कस्बा जलालाबाद में पकड़े गए म्यांमार निवासी चारों युवकों अब्दुल मजीद, नोमान, रिजवान और फुरकान से पूछताछ के लिए एक सप्ताह के रिमांड पर लाया गया है। रिमांड के दूसरे दिन रविवार को शाम तक थानाभवन थाने पर पूछताछ चलती रही। बंद कमरे में पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई ने आरोपी युवकों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की।

 
विज्ञापन

3 of 6
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर से खुफिया विभाग की विशेष कोष्ठ (वीके) स्पेशल टीम पहुंची। वीके की टीम ने भी चारों युवकों से अलग-अलग पूछताछ की। टीमों का फोकस म्यांमार निवासी युवकों के साथियों के बारे में जानकारी हासिल करना रहा। सूत्रों की माने तो पूछताछ में पुलिस और खुफिया टीमों को आरोपियों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं, जो म्यांमार के रहने वाले बताए गए हैं। 

 

4 of 6
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिली है कि ये संदिग्ध शामली और आसपास के जनपदों में छिपकर रह रहे हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए युवकों का उनसे लगातार संपर्क रहा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं है।

चारों आरोपियों की बातों में कितनी सच्चाई है। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश में छापा मारने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही जो स्थिति सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

5 of 6
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के आने की भी रही चर्चा
म्यांमार निवासी युवकों से पूछताछ के लिए एटीएस मेरठ की टीम के भी थानाभवन पहुंचने की चर्चा रही, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। बताया जा रहा है कि जल्द ही एटीएस की टीम पहुंचकर आरोपी युवकों से गहनता से पूछताछ करेगी। एक सप्ताह पहले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस मेरठ की टीम आकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मदरसा - फोटो : अमर उजाला
खुल सकते हैं कई बड़े राज
भले ही पुलिस और खुफिया विभाग रिमांड पर लिए गए चारों युवकों की जा रही पूछताछ के बारे स्थिति स्पष्ट न कर रही हो। लेकिन, सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान कई महत्वपूूर्ण जानकारी सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस और खुफिया टीमें अभी पूछताछ में जो जानकारी मिली है, उनकी पुष्टि करने में लगी है। जानकारी पुष्ट होने के बाद पुलिस बड़ी कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रही है जिससे बड़े राज सामने आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें