फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके से दहल उठा इलाका, युवक को लहूलुहान हालत में देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Nov 2019 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आधी रात के बाद का समय था, चारों तरफ सन्नाटा था और घरों में लोग गहरी नींद में थे, तभी करीब सवा दो बजे जोरदार धमाका हुआ। बम विस्फोट से इलाका दहल उठा। आसपास के मकानों तक धमक पहुंची, जिससे इलाके में आसपास सनसनी फैल गई। लोगों की नींद उड़ गई और हर कोई अपने मकान से बाहर निकलकर यही जानने का प्रयास करने लगा कि आखिर इतना तेज धमाका क्यों हुआ। जब पता चला कि चिकित्सक के बंद मकान में विस्फोट हुआ है, तो वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलने पर रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मकान का हाल देखकर पुलिस के साथ ही ग्रामीण भी दहशत में थे, क्योंकि मकान की छत और दीवारों में दरार पड़ गई थीं, तो दरवाजा और खिड़की तेज धमाके में उड़ गए थे। बाहर मलबा पड़ा हुआ था, तो मकान के भीतर धुआं और क्षत विक्षत सामान था। पुलिस मकान में घुसी, तो वहां लहूलुहान हालत में बास्टा गांव का ही सलीम पड़ा मिला, जिसकी मेरठ ले जाने पर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि आधी रात के बाद जब जोरदार धमाका हुआ, तो दिल दहल उठा था। घबराहट हो रही थी कि आखिर क्या हो गया है। लहूलुहान हालत में सलीम को देख लोग कांप गए।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सुतली बमों की बरामदगी को चलेगा अभियान 
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि जिले भर में सुतली बम को बरामद करने के लिए अभियान चलेगा। क्योंकि सूचना मिली है कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के दौरान कुछ लोगों ने अपने घरों में सुतली बम बनाकर रख लिए। इन बमों से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस की टीम इस काम में लगा दी गई है। किसी के पास अगर सुतली बम मिलेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि बास्टा में जो विस्फोट हुआ है, उसमें सलीम खुद ही अपने साथ सुतली बम लेकर आया था। कोई दबाव पड़ने पर यह सुतली बम फट गया।

4 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काफी दिन से बंद था मकान 
गांव अथाई निवासी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने करीब चार दशक पूर्व बास्टा गांव के मोहल्ला धोबियान में मकान बनाया था। मकान में वह मरीजों का इलाज करते थे। करीब दो साल पूर्व उनका निधन हो गया। उनके एक पुत्र डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा चांदपुर में निजी अस्पताल में प्रेक्टिस करते हैं तथा दूसरे पुत्र सुनील शर्मा बास्टा में ही कॉलेज चला रहे हैं। वर्तमान में मकान बंद था।
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुतली बम बनाने में माहिर था सलीम 
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि सलीम सुतली बम बनाने में माहिर था। चोरी करने के दौरान उसे कोई हथियार नहीं मिला, तो वह एक कागज में लपेटने के बाद पन्नी में रखकर सुतली बम अपने साथ ले गया। बम फटने से सलीम की मौत हो गई। इससे पूर्व 2014 में भी सलीम को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यह पता लगाया जा रहा है कि सलीम के संपर्क में कौन कौन थे।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य 
बास्टा गांव में हुए विस्फोट की जांच के लिए बरेली से एटीएस पहुंची, तो सहारनपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की। मकान में मिले सामान से साक्ष्य जुटाए। वहीं, सलीम के मकान पर पुलिस और अन्य टीमों ने करीब 40 मिनट तक छानबीन की। वहां से सुतली बम बनाने के धागे, कील, गंधक, एक किलो पोटाश व सल्फर मिली है। एक लोहे की रॉड भी मिली, जिससे पोटाश भरकर विस्फोट करके जंगल में जानवरों को भगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ के साथ किया पैदल मार्च 
एसपी संजीव त्यागी के नेतृत्व में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने पैदल मार्च निकाला। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अरुण कुमार, एसडीएम चांदपुर घनश्याम वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव, कोतवाली निरीक्षक चांदपुर लव सिरोही भी मौजूद रहे। उधर, भाजपा विधायक कमलेश सैनी भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें