फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक मर्डर: 17 टुकड़ों में मिली युवती की लाश, कटी गर्दन लेकर कातिल फरार, उलझी पुलिस

Mon, 26 Oct 2020 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
कू़ड़े के ढेर पर मिला युवती का शव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश पुलिस एक तरफ महिला अपराध को रोकने के बड़े दावे करती है, वहीं अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए नजर आते हैं। पश्चिमी यूपी में जहां महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इसकी बानगी सोमवार को मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में देखने को मिली।

यहां एक युवती की निर्मम हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वहीं हत्यारोपी पहचान छिपाने के लिए शव से गर्दन को काटकर अपने साथ ले गया। आगे पढ़ें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी:-
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : amar ujala
लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के सुहैल गार्डन स्थित कब्रिस्तान के नजदीक बने डंपिंग ग्राउंड में एक प्लास्टिक के बोरे से युवती के शव के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव के टुकड़ों को चुनकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी ने शव के किए थे 17 टुकड़े - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार युवती के शव से सिर गायब है। साथ ही मृतका के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि किसी परिचित व्यक्ति ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। 

4 of 5
शव को बरामद करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि मृतका की उम्र 30 से 35 के बीच है। आरोपी मर्डर के बाद पहचान छिपाने के लिए मृतका के सिर को धड़ से अलग कर साथ लेकर गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder in meerut - फोटो : amar ujala
उधर, पुलिस इस सनसनीखेज मर्डर के मामले में उलझती नजर आ रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें