फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी के रौब में सिपाही की दबंगई, लाइसेंसी पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, तस्वीरें

Fri, 14 Jun 2019 01:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच विवाद में कूदे एक सिपाही ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नौचंदी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सिपाही फरार हो गया। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के निर्देश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर नौचंदी में गेल कंपनी द्वारा पाइपलाइन कनेक्शन बांटने का काम चल रहा है। गुरुवार को एक टीम वहां रह रहे बीके गुप्ता के यहां कनेक्शन लगाने पहुंची थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाली पुष्पा देवी पत्नी पुनीत कुमार ने इसका विरोध कर दिया।

4 of 5
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि गैस कनेक्शन उनके घर के बाहर लगाया जा रहा है, जो गलत है। इसी बात को लेकर बीके गुप्ता और महिला के परिजनों में बहस होने लगी। आरोप है कि इस दौरान बीके गुप्ता की ओर से आए सिपाही सोनू त्यागी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वहां एक के बाद एक कई फायर कर दिए। महिला व उसके परिवार को भुगतने की धमकी दे दी। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी सिपाही गाजियाबाद में तैनात बताया गया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें