फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्रा ने पहले मनचलों को जड़े थप्पड़, फिर पुलिस के डंडे से जमकर धुनाई, देखिए तस्वीरें

Fri, 12 Mar 2021 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मनचले की पिटाई करती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सदर बाजार में दो युवकों को छात्रा से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। इस दौरान छात्रा ने मनचलों को दबोच लिया और पिटाई करना शुरू कर दिया। छात्रा ने पहले मनचलों को जमकर थप्पड़ जड़े और फिर पुलिस के डंडे से खूब पीटा।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार में कॉलेज जा रही छात्रा से मनचलों ने पहले छेड़छाड़ की फिर मोबाइल नंबर मांगा। इस दौरान छात्रा ने मनचले को दबोच लिया और उसे पकड़कर पीटा। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सिपाही का डंडा लेकर छात्रा ने मनचलों की खूब धुनाई की। बाद में दोनों मनचलों को पुलिस थाने ले गई। 
विज्ञापन

3 of 5
मनचले की पिटाई करती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रजबन के बड़ा बाजार की रहने वाली छात्रा शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान सदर बाजार में अलफा बेकरी के सामने दो मनचलों ने छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो छात्रा ने अनसुना करने की कोशिश की, लेकिन मनचलों की हरकतें बढ़ती देख छात्रा को गुस्सा आ गया।

4 of 5
आरोपी युवक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद छात्रा ने दोनों मनचलों को बाजार में ही पड़क लिया। छात्रा ने पुलिस के डंडे से दोनों मनचलों की जमकर धुनाई की। छात्रा के द्वारा मनचलों की पिटाई का वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनचले की पिटाई करती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने थाने में तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजेंद्र राणा ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें