फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें ऐतिहासिक भरत मिलाप: पुष्पक विमान से लक्ष्मण के साथ आए राम, भरत को गले लगाते ही छलके नैन

Fri, 07 Oct 2022 10:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

प्रभु श्री राम ने अपने पुष्पक विमान से भाई लक्ष्मण के साथ दौड़ते हुए अयोध्या में प्रवेश किया। और भरत और शत्रुघन को गले से लगाया। इस नैनाविराम दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
1 of 6
मऊ में भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ शहर के शाही कटरा के मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान जैसे ही चारों भाइयों का मिलन हुआ। मौजूद लोगों के जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

2 of 6
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
भरत मिलाप में प्रभु श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और सीता के साथ 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे। वहीं उनके भाई भरत और शत्रुघन उनकी राह देखते रहे। प्रभु के आगमन की सूचना हनुमान जी ने भरत को दी।
विज्ञापन

3 of 6
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्री राम ने अपने पुष्पक विमान से भाई लक्ष्मण के साथ दौड़ते हुए अयोध्या में प्रवेश किया। और भरत और शत्रुघन को गले से लगाया। इस नैनाविराम दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।

4 of 6
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला
रामलीला देखने वालों ने जयकारे लगाए। वहीं लीला देखने देखने पहुंचीं महिलाओं ने प्रभु श्री राम सहित सभी का आशीर्वाद लिया। भरत मिलाप में भाजपा नेता अरिजीत सिंह ने अखाड़ों के संचालक सहित विमान को ले जाने वालों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 6
भरत मिलाप मऊ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी अविनाश पांडेय मौजूद रहे। रामलीला मेला समिति के भरत लाल राही और सजंय वर्मा ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ,पीएसी,और पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें