Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा को लेकर मऊ जिले में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है। जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बने हैं।
दुर्गा पूजा में नगर के हिंदी भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के तहत पंडाल बनाया गया है। पंडाल में पूरे गांव को दर्शाया गया है। इस पंडाल की खूबसूरती देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब दिख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
गांव की तरह बनाया गया पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पंडाल की खासियत
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के तहत बनाए गए पूरे पंडाल को जूट से तैयार किया गया है। गांव की तर्ज पर पंडाल में शिवालय, चौपाल, खेत, खेत में काम करता किसान, काम करता कुम्हार, काम करता लोहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्कूल, चाय की दुकान, गांव का घर, ट्यूबेल आदि को दिखाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
गांव की तरह बनाया गया पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
ये पंडाल समिति के सदस्यों द्वारा बनाया गया है। इस के साथ ही दशावतार की झांकी और मां दुर्गा की बालिका स्वरूप की प्रतिमा स्थापित की गई है।
4 of 5
गांव की तरह बनाया गया पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
गांव की तरह दिखने वाले इस पंडाल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दो दिनों में इस पंडाल में 30 हजार लोग दर्शन कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के तहत बनाए गए पंडाल को देख कर युवा मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। वहीं यहां पहुंच रहे लोग पंडाल के साथ तस्वीरें खींचकर यादगार के तौर पर रख रहे हैं।