फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माैतों का रहस्य: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, फिर करंट लगाकर दी खुद ने जान; पुलिस की जांच में नया खुलासा

Fri, 13 Feb 2026 12:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया था। युवक ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी थी। शुरुआत में घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जा रहा था। पांच माैतों की जांच में जुटी पुलिस की जांच में अब चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 9
mathura murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के महावन के गांव खप्परपुर हत्याकांड और आत्महत्या के मामले की गुत्थी अनसुलझी है। घटना के तीसरे दिन भी मनीष के घर रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। पुलिस ने कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुजारी की कोई भूमिका अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। इस पर पुजारी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 

खप्परपुर गांव के मनीष कुमार ने सोमवार को आधी रात में अपनी पत्नी सीमा, तीन बच्चों प्रियांशी, हनी और प्रतीक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पत्नी के सिर में मूसल से भी प्रहार किए थे। इसके बाद खुद को करंट लागकर जान दे दी थी। सुसाइड वीडियो और नोट में उन्होंने अपनी और परिवार की मौत के लिए अपने दुखों को जिम्मेदार बताया था। 

 
विज्ञापन

2 of 9
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस तभी से मनीष के दुख के कारण को तलाश कर रही है। कई पहलुओं से जांच करने के बाद भी घटना के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। तंत्र-मंत्र के चक्कर, लेनदेन का विवाद व संपत्ति विवाद जैसे सभी बिंदुओं पर जांच की जा चुकी है। पुजारी से भी पूछताछ में कुछ नहीं निकला है। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत का कहना है कि फिलहाल घटना के पीछे मानसिक अवसाद की स्थिति में कदम उठाना ही सामने आ रहा है। इसके बाद भी जांच जारी है।

 
विज्ञापन

3 of 9
मथुरा में हत्या और सुसाइड के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में हुई थी दिलदहला देने वाली घटना 
मथुरा के महावन तहसील के गांव खप्परपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। किसान ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है, हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए। घटना से पहले डायरी और वीडियो में भी सुसाइड नोट मिला था। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेष पांडेय, डीएम, एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना के पीछे मानसिक अवसाद सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

4 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष की 8 साल पहले सीमा से हुई शादी
खप्परपुर गांव में अनुसूचित जाति के दिवंगत किसान रामकिशन के तीन बेटों में मंझले बेटे मनीष (35) अपनी पत्नी सीमा (30), तीन बच्चों प्रियांशी (6), हनी (5) और ढाई साल के प्रतीक के साथ गांव में ही रहते थे। मनीष की 8 साल पहले हाथरस के गांव मढ़नई निवासी सीमा से शादी हुई थी। मनीष और दोनों भाई सुधीर व बंटी उर्फ जयकिशन के घर भी आसपास हैं। मां श्यामवती (70) दूसरे भाइयों के साथ रहती हैं। तीनों भाई अलग-अलग खेतीबाड़ी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे तक मनीष के बच्चे घर के बाहर दिखाई नहीं दिए। 


 
विज्ञापन

5 of 9
मथुरा में सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड पर पड़े थे तीन शव
इस पर बड़े भाई सुधीर ने मनीष के घर का दरवाजा खटखटाया मगर काफी देर तक जवाब नहीं मिला। दीवार फांदकर अंदर घुसे, अनहोनी की आशंका पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो मनीष का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि सीमा, हनी और बेटे के शव डबल बेड पर पड़े थे। 

 
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड पर ही मिला लोहे का मूसल
प्रियांशी का शव चारपाई पर था। यह देखकर चीखपुकार मच गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बेड पर ही पुलिस को लोहे का मूसल मिला। पास में रस्सी पड़ी थी।

 
विज्ञापन

7 of 9
जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं'
कमरे की दीवार पर लिखा मिला कि ‘हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, किसी को परेशान नहीं किया जाए।’ इसी तरह पॉकेट डायरी के पन्नों पर लिखा था कि ‘मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान नहीं करे-मनीष।’ दूसरे पन्ने पर लिखा था ‘सतीश विरामपुर वाले पर प्लॉट के पैसे हैं उसके जीजा लक्ष्मण प्रसाद (गोवर्धन) वाले पर। 126000 आए, 7 लाख और हैं।’ इसी तरह डायरी में भी तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

 

8 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथ में बिजली का तार लेकर की खुदकुशी
मनीष ने घटना से पहले वीडियो भी बनाया है, इसमें भी उन्होंने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही हैं। हम अपने दुखों से दुखी हैं। किसी को परेशान नहीं किया जाए। एसएसपी ने बताया कि मनीष ने पत्नी की गला दबाकर और मूसल से प्रहार करके और बच्चों का गला दबाकर हत्या की हैं। फिर हाथ में बिजली का तार लेकर खुदकुशी की है।


 
विज्ञापन

9 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'सास पैरालिसिस से ग्रसित थीं'
मेरा बेटा भूखा-प्यास सुबह से ही ससुर विजेंद्र के साथ बीमार सास वीरेन के उपचार के लिए घर से निकल जाता था। सास पैरालिसिस से ग्रसित थीं। सीमा मां-बाप की इकलौती बेटी थी। सोमवार को सास के उपचार के बाद कार से उन्हें छोड़ने के लिए सादाबाद के मढ़नई गांव गए थे। साथ ही ससुर से मंगलवार को बच्चों के साथ आने का वादा किया था। वह बोलीं कि मनीष ने अपना दर्द किसी को नहीं बताया और सारे दुख अपने साथ लेकर मर गया।

">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें