फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा नाव हादसा: नंदगांव में होना था फूल बंगला और करना था संकीर्तन, एक पल में कालिंदी की गोद में समाईं जिंदगी

Sat, 11 Apr 2026 03:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर मोटरबोट में हुए हादसे से कुछ क्षण पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बोट पर सवार श्रद्धालु बेहद खुश नजर आ रहे हैं। महिलाएं ताली बजाकर राधे... राधे का जाप कर रही हैं। अगले ही पल बोट पीपों के पुल से टकराती है और वातावरण में चीखें गूंज उठीं।
विज्ञापन
1 of 13
Mathura Boat Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के वृंदावन में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालुओं का कार्यक्रम आज नंदगांव में था। उन्हें यहां फूलबंगला सजाकर संकीर्तन करना था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं पर क्या पता था कि इस तरह का हादसा हो जाएगा और सारी खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

नंदगांव के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि अधिकतर श्रद्धालु पंजाब के निवासी थे और धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वे हर तीन चार महीने में ब्रज और वृंदावन दर्शन के लिए आते रहते थे। नंदगांव में आज उनके द्वारा फूल बंगला और भजन संध्या का आयोजन प्रस्तावित था, जिसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। 
विज्ञापन

2 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस - फोटो : पीटीआई
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह था, लेकिन हादसे की खबर आते ही माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही कान्हा गोस्वामी भी घटनास्थल की और दौड़ पड़े। उन्होंने फफकते हुए कहा कि क्या पता था ऐसा होगा। जो लोग इतने खुश थे वे इस तरह हादसे में अपनी जान गंवा बैठेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 13
मथुरा हादसे के बाद यूपी एसडीआरएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
हादसे से पहले का 12 सेकेंड का वीडियो वायरल.... देवरहा बाबा आश्रम जाने को निकले थे सभी
मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर मोटरबोट में हुए हादसे से कुछ क्षण पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बोट पर सवार श्रद्धालु बेहद खुश नजर आ रहे हैं। महिलाएं ताली बजाकर राधे... राधे का जाप कर रही हैं। अगले ही पल बोट पीपों के पुल से टकराती है और वातावरण में चीखें गूंज उठीं।
 

4 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
हादसे के बाद एक श्रद्धालु के मोबाइल में 12 सेकंड का वीडियो सामने आया है। बोट में कुल 37 श्रद्धालु सवार थे। वह करीब 2:45 बजे बोट में सवार होते हैं। सभी मांट स्थित देवरहा बाबा के आश्रम में जा रहे थे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। 

 
विज्ञापन

5 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
बोट में सवार श्रद्धालुओं में कुछ बैठे हुए हैं तो कुछ खड़े होकर तालियां बजाकर राधे.. राधे का जाप करते नजर आ रहे हैं। सबके चेहरों पर उत्साह और खुशी का माहौल नजर आ रहा है। बोट स्थिर गति से चल रही है। बोट में सवार श्रद्धालुओं को क्या पता था कि अगले ही पल उनकी जिंदगी का आखिरी क्षण होने वाला है।
विज्ञापन

6 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : पीटीआई
नाव में सवार श्रद्धालु चेतन ने बताया कि तभी अचानक तेज धमाके के साथ बोट पांटून पुल से टकराती है और चीखपुकार मच जाती है। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक श्रद्धालु यमुना में डूबने लगते हैं और एक क्षण में कुछ लोग गहरे पानी में समाते नजर आते हैं। चीखपुकार सुनकर घाट और पुल पर मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई।

 
विज्ञापन

7 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद बचाए गए श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : पीटीआई
स्थानीय गोताखोर भी मदद करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कुछ लोग जिंदगियां बचाने के लिए नदी में कूद पड़ते हैं। 10-12 लोगों को बचा लिया जाता है। हादसे की खबर मिलने पर पुलिस पहुंचती है और अन्य लोग मदद करने में जुट जाते हैं। कुछ ही देर में एंबुलेंस और अधिकारी पहुंच जाते हैं।
 

8 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद बचाव अभियान चलाते जवान - फोटो : पीटीआई
मथुरा : यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलटी मोटरबोट, 11 श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा के वृंदावन में केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट पलटने से शुक्रवार को छह महिलाओं समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बोट पर लुधियाना, हिसार और मुक्तसर के करीब 37 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि पांटून पुल को लापरवाही से हटाया जा रहा था जिसकी चपेट में मोटरबोट के आने से हादसा हुआ।

 

9 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : पीटीआई
स्थानीय गोताखोरों और पीएसी ने तत्परता दिखाते हुए 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि लापता लोगों की तलाश में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देर रात तक पांच श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था। शनिवार सुबह एक श्रद्धालु का शव मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

 

10 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
शुक्रवार सुबह लुधियाना व हिसार से दो बसों में लगभग 130 श्रद्धालुओं के दो दल वृंदावन पहुंचे थे। इनमें सबसे ज्यादा लुधियाना के हैं। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि इसी दल के 37 श्रद्धालु मोटरबोट पर यमुना की सैर कर रहे थे। 

 

11 of 13
मथुरा हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केसीघाट और बंशीवट के बीच अचानक मोटरबोट लहराने लगी और पांटून पुल से टकराकर पलट गई। मोटरबोट पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे और चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगाकर डूब रहे लोगों को बचाने का काम शुरू किया। 

 

12 of 13
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : पीटीआई
सूचना पर पुलिस के साथ पीएसी के गोताखोर भी पहुंचे और 22 श्रद्धालुओं को बचा लिया। जिनमें से आठ को वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल व मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन

13 of 13
मथुरा हादसे के बाद शव लेकर जाते पुलिसवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय और पुलिस अधीक्षक सिटी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने सेना की मदद मांगी। सेना की टुकड़ी भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें