फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की संवेदनहीनता: थाने से ला मोर्चरी में रखवाया शव, 10 दिन तक सड़ती रही बुजुर्ग की लाश; Video ने खोली पोल

Sun, 22 Jun 2025 09:28 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

संस्था के प्रबंधक श्याम ठाकुर ने बताया कि 13 जून की शाम को रोज की तरह वह 5 बजे अपने घर चले गए थे। शाम 7 बजे के करीब एक वर्दीधारी करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव लेकर पहुंचा और उसे मोर्चरी में रखवाकर चला गया। इसके बाद न तो अगले दिन कोई रजिस्टर में एंट्री कराने के लिए पहुंचा और न ही कोई जानकारी दी। 
विज्ञापन
1 of 5
लावारिश लाश को मोर्चरी में रखते दो लोग - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर सिस्टम का संवेदनहीन चेहरा सबके सामने आ गया। मोर्चरी में 10 दिन तक लावारिस शव सड़ता रहा, लेकिन वृंदावन थाना पुलिस को इसकी याद ही नहीं आई। बाद में पोस्टमार्टम हाउस पर सेवाएं देने वाली संस्था ने जब जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो हलचल तेज हुई। सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि शव वृंदावन पुलिस द्वारा लाया गया था। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

2 of 5
लाश लेकर जाता होम गार्ड - फोटो : अमर उजाला
सेवार्थ संस्थान करती है संचालन
जिले के पोस्टमार्टम गृह का संचालन सेवार्थ संस्थान करती है। यहां संस्थान के प्रबंधक और कर्मचारी शाम तक रहते हैं। शाम पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम गृह का ताला लगाकर घर चले जाते हैं। इसके बाद अगर कोई शव पुलिस लेकर आती है तो पास ही स्थित सिविल लाइन चौकी पर उपलब्ध दूसरी चाबी से मोर्चरी का ताला खुलवाकर शव रख दिया जाता है। इसके बाद अगले दिन संबंधित थाने से पुलिसकर्मी आकर शव की एंट्री रजिस्टर में कराता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लावारिश लाश - फोटो : अमर उजाला
किसी थाने से कोई नहीं पहुंचा
संस्था के प्रबंधक श्याम ठाकुर ने बताया कि 13 जून की शाम को रोज की तरह वह 5 बजे अपने घर चले गए थे। शाम 7 बजे के करीब एक वर्दीधारी करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव लेकर पहुंचा और उसे मोर्चरी में रखवाकर चला गया। इसके बाद न तो अगले दिन कोई रजिस्टर में एंट्री कराने के लिए पहुंचा और न ही कोई जानकारी दी। जानकारी होने पर उन्होंने शव फ्रीजर में रखवा दिया, लेकिन तब तक शव खराब हो चुका था। दिन बीतते गए, लेकिन किसी भी थाने से कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने थानों से भी संपर्क किया, लेकिन सभी जगह से एक ही जवाब मिला कि उन्होंने कोई शव नहीं भेजा है।

4 of 5
मोर्चरी में शव को रखता होम गार्ड - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन थाने से लागा गया था शव
जब कहीं से जानकारी नहीं मिली तो श्याम ने मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस चौकी के साथ ही कंट्रोल रूम को भी दी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के साथ साझा किए थे। फुटेज के माध्यम से पता चला कि शव वृंदावन थाने से होमगार्ड लेकर आया था। वृंदावन थाने से इसकी पुष्टि भी कर ली गई। अब मामला सामने आने के बाद वृंदावन पुलिस में खलबली मची हुई है। मामले में एसएसपी श्लोक कुमार ने नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाश रख चला गया होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बोले- ये लापरवाही है
10 दिन तक लावारिस शव का पोस्टमार्टम न कराया जाना लापरवाही है। मामले की जांच एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को सौंपी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -श्लोक कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें