हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका 'यशोदा कृष्ण'
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर आयोजित ब्रजरज उत्सव में सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध नृत्य नाटिका 'यशोदा कृष्ण' का मंचन किया गया। नृत्य के हर भाव, मुद्रा और लय के साथ हेमा मालिनी ने साथी कलाकारों के साथ मातृत्व की कोमलता और कृष्ण के बालरूप की नटखट छवि को इस तरह साकार किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। जब मंच पर कृष्ण माखन चुराते और यशोदा उन्हें स्नेहपूर्वक डांटतीं दिखीं, तो दृश्य इतना जीवंत लगा मानो गोकुल की गलियों का सजीव प्रसंग सामने आ गया हो।