फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला: अमर उजाला की मुहिम से जुड़े लोग, परिक्रमा मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 11 Jul 2019 12:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
परिक्रमा मार्ग पर सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम से बड़ी तादाद में लोग जुड़ रहे हैं। गुरुवार सुबह नगर के सैकड़ों लोगों ने परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग पर लोगों ने झाड़ू लगाई और जगह-जगह पानी का छिड़काव किया। अमर उजाला की इस मुहिम की परिक्रमार्थी सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
स्वच्छता अभियान से जुड़े कई स्कूल - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की मुहिम 'आओ श्रमदान करें परिक्रमा मार्ग को साफ करें' से जुडकर सैकड़ों लोग गुरुवार की सुबह झाड़ू लेकर परिक्रमा मार्ग पर निकले। सभी ने श्रमदान कर परिक्रमा पर साफ-सफाई की। अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरू किया। 
विज्ञापन

3 of 6
कई सामाजिक संस्थाओं ने किया श्रमदान - फोटो : अमर उजाला
इस अभियान में उज्ज्वल ब्रज, यमुना मिशन, सार्वजनिक सेवा संस्थान, सिद्ध-सिद्धांत योग अकादमी, नगर उद्योग व्यापार मंडल, मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा मंदिर, गोवर्धन श्रीजी महाराज कॉलेज, आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी श्रमदान किया। 

4 of 6
परिक्रमा मार्ग पर सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, जतीपुरा में श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। इसमें ग्राम पंचायत का भी सहयोग रहा। वहीं प्रशासन की ओर से भी आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में सफाईकर्मी जुटे।  
विज्ञापन

5 of 6
सफाई अभियान में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
सरकारी तंत्र में दो नगर पंचायत गोवर्धन व राधाकुंड के साथ तीन ग्राम पंचायत आन्यौर, जतीपुरा, राधाकुंड देहात भी लगती हैं। इसके अलावा गांवों से 680 सफाईकर्मी पहुंचे। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने एवं क्षेत्र में सफाई रखने के लिए श्रमदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला की मुहिम से जुड़कर श्रमदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग की सफाई के लिए शुरू हुई अमर उजाला की मुहिम को हर किसी ने सराहा है। परिक्रमार्थियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह कंकड़ पड़े हैं। सफाई से यह दूर हो जाएंगे। इस अभियान के लिए सभी ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें