अक्सर दहेज के लालची दूल्हों को दुल्हनें शादी के लिए इनकार कर देती हैं पर उत्तर प्रदेश के महोबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने दो का पहाड़ा पूछ लिया। दूल्हा दो का पहाड़ा नहीं सुना सका। जिस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
- फोटो : amar ujala
दोनों पक्षों के बीच कई दौर में पंचायत हुई लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। तब बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर वर पक्ष से शादी में हुआ खर्च दिलाने की मांग की है। खरेला थाना क्षेत्र के बल्लायं गांव निवासी रतिराम अहिरवार ने अपनी पुत्री माया की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के धवार गांव निवासी रंजीत अहिरवार के पुत्र रामकिशुन के साथ तय की थी।
विज्ञापन
3 of 5
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
- फोटो : amar ujala
30 अप्रैल की रात बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची। इस दौरान बरातियों की बेहतर खातिरदारी हुई। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। जयमाला डालने के दौरान दूल्हे ने गले में जयमाला डालने के बजाय पैर में डाल दिया।
4 of 5
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोबारा जयमाला उठाकर दूल्हे को दिया गया तो उसने दुल्हन के पीछे जयमाला फेंक दी। दूल्हे की यह हरकत देखकर वर व वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। जयमाला कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछा। जिससे वह नहीं बता सका।
तब दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात वापस लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने थाना पनवाड़ी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि शादी में जो चार लाख रुपये खर्च हुआ है, उसे वर पक्ष से वापस दिलाया जाए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों का राजीनामा कराया गया है।