फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, पत्नी बहुत मारती है: पीड़ित पति का दर्द सुनकर हैरान रह गए पुलिसवाले, बोला- इन बातों पर पीटती है

Thu, 21 Jul 2022 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी ने पति को पीटा - फोटो : फाइल फोटो
पतिदेव से बचाने के लिए पत्नी को पुलिस से गुहार लगाते आप सुना और देखा होगा, लेकिन महाराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से इससे विपरीत मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक विवाद में पत्नी से पीड़ित पति का दर्द पुलिस के सामने छलका। उसने का कहा कि पत्नी बहुत मारती है। जनसुनवाई के दौरान यह मामला सामने आने पर पुलिसकर्मियों सहित वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, जबकि पत्नी ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाया है। गांव के साथ ही यह मामला थाना क्षेत्र में चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 5
मारपीट - फोटो : istock
जानकारी के मुताबिक, जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक की पत्नी गांव में रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। पति द्वारा पुस्तैनी संपत्ति बेचने के प्रयास की भनक जब पत्नी को लगी, तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
सिंदुरिया थाना - फोटो : फाइल फोटो
मामले में बात बढ़ गई, उसके बाद नाराज पति तहरीर लेकर थाने पहुंच गया। पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में गुहार लगाई है कि पत्नी उसकी कोई बात नहीं मानती है।

4 of 5
सिंदुरिया थाना - फोटो : फाइल फोटो
इतना ही नहीं आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है। साथ ही मना करने पर मुझको मारती-पीटती भी है। पीड़ित का कहना है कि पिछले कई दिनों से घर में वह अलग रहने लगी है। इसके बाद भी वह आए दिन विवाद करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
पति ने मांग की है कि पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाया जाए। इस मामले में सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने कहा कि पति-पत्नी के इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें