जिला की शैक्षणिक संस्थानों में 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन देशप्रेम के गीत शहर में गुंजायमान रहे। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद हाथों तिरंगा लेकर बच्चों ने जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय उद्घोष के साथ बच्चे पूरी तरह से देशभक्ति में नजर आए। संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
2 of 9
आरएबीडी ग्रुप ऑफ काॅलेज
- फोटो : संवाद
आरएबीडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर सूर्यनाथ यादव व संग्राम सिंह यादव (सेवानिवृत्त जिला सहकारी बैंक ललितपुर) द्वारा ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य केके राना ने साथ मां सरस्वती के चित्र के साथ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किये। विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना कर स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
3 of 9
सैरा नृत्य करते छात्र
- फोटो : संवाद
मड़ावरा में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अर्जुन खिरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। सरस्वती वंदना छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाए। पटेल ग्रामोत्थन बालिका इंटर कॉलेज बनयाना के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रुप से बुंदेली सामूहिक नृत्य सैरा प्रस्तुत किया। जिसको सभी ने खूब सराहा।
4 of 9
महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौना
- फोटो : संवाद
विकासखंड महरौनी अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौना में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें गौना मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सरस्वती माता के लिए दीप प्रज्वलित किया गया। तथा सभी अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दयाराम कुशवाहा (प्रधान प्रतिनिधि) पप्पू राजा (पूर्व प्रधान), साहब राजा, विशाल मिश्रा, मोहन राज, आनंद राजा, काशीराम,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार शुक्ला,सुनील,लखन के साथ-साथ समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 9
ध्वाजारोहण के समय कतार में खड़े एमकेजी स्कूल के बच्चें
- फोटो : संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा के सभी विद्यालयों एवं सरकार अर्द्ध सरकारी इमारतों पर ध्वाजारोहण किया गया। कस्बा के सुदर्शन डिग्री कालेज में प्रबंधक रवीन्द्र नाथ यादव, इंटर कालेज में कृष्ण कुमार सिंह, एस आर बी इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमाकांत गोस्वामी, एम के जी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हरिमोहन गोस्वामी, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पस्तोर ने ध्वाजारोहण किया। विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में विभिन्न राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
6 of 9
प्रभातफेरी में मौजूद मकतब के छात्र
- फोटो : संवाद
जनपद में जहाँ सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्रों द्वारा नगर व कस्बों में प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं कस्बा मड़ावरा स्थित सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद के मकतब में पढ़ने वाले बच्चों ने भी प्रभातफेरी निकाली। पेशइमाम आसिफ रजा ने राष्ट्रध्वज फहराया एवं इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुत कर शहीदों को यादकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
7 of 9
श्रीनीलकंठेश्वर स्कूल के बच्चे प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा पाली के सभी विद्यालयों एवं सरकारी, अर्द्ध सरकारी इमारतों पर ध्वाजारोहण किया गया। तहसील में एसडीएम निशांत तिवारी, नगर पंचायत में मनीष कुमार, जिला परिषद इंटर कॉलेज में के एलचौधरी, थाना पाली विनोद कुमार मिश्र, महावीर इंटर कालेज में मुकेश परिहार, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, शिवशरण शुक्ला, ज्ञानमंदिर स्कूल में जयपाल सिंह, श्रीनीलकंठेश्वर स्कूल में दीना चौरसिया, सेंट्रल बैंक में अजय सैनी ने ध्वाजारोहण किया। विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में विभिन्न राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
8 of 9
श्रीरघुवीर सिंह इंटर कॉलेज
- फोटो : संवाद
श्रीरघुवीर सिंह इंटर कॉलेज में ध्वाजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
ग्राम देवरान में स्वतंत्रता दिवस पर रौतयाना प्राथमिक विद्यालय में बड़े शान से तिरंगा फहराया गया। बच्चों के साथ शिक्षकों ने निकाली प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाध्यापक रामकुमार ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों की धुनों पर अपनी अपनी कलाएं प्रस्तुत की।