फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur : शासकीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम, पीने का पानी नहीं, जगह-जगह घास और गंदगी

Thu, 07 Aug 2025 01:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपूर

सार

ग्राम गंगचारी सम बिलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम है। पीने का पानी नहीं है। जगह-जगह घास और गंदगी पसरी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगचारी के हालात भी दयनीय है। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद कक्षाएं संचालित की जा रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
शौचालय में लटके ताले - फोटो : संवाद
विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गंगचारी शासकीय विद्यालयों में अव्यवस्थाओं का आलम है। कोई देख्न रेख पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सम बिलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टंकी तो है लेकिन पीने के लिए पानी नहीं है। जगह-जगह घास और गंदगी पसरी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगचारी के हालात भी दयनीय है। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद कक्षाएं संचालित की जा रही है।


 
विज्ञापन

2 of 5
पेयजल की लिए बनाई गई टंकी में पानी नहीं - फोटो : संवाद न्यूज एजेन्सी
सम बिलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लाखों की लागत से टंकी बनाई गई लेकिन उसमें पानी नहीं है। बच्चों को पानी पीने के लिए स्कूल से दूर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। शौचालय में ताले पड़े हैं। विद्यालय में कोई भी सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।


 
विज्ञापन

3 of 5
8 बजे के बाद भी बंद विद्यालय - फोटो : संवाद
जगह-जगह घास उग आई है। भय लगा रहता है कि कहीं घास अन्दर छुपे  कीड़े-मकोड़े  बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचा दें। बताया गया है कि विद्यालय खुलने का समय 8:00 बजे का है लेकिन अध्यापक 9:00 बजे तक आते हैं।

 

4 of 5
विद्यालय की जर्जर छत - फोटो : संवाद
इधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगचारी के हालात भी दयनीय है। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह छत से सरिए दिखाई दे रहे हैं। दीवारों में लंबी-लंबी दरारें आ गई है और बरसाती पानी चू रहा है। इसके बावजूद इसमें कक्षाएं संचालित की जा रही है। छोटे-छोटे बच्चों के माता-पिता का भय लगा रहता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जगह-जगह पसरी घास - फोटो : संवाद
वहीं इस मामले में प्रधानाचार्य  हरिशंकर सोनी का कहना है कि शासन को लिखित रूप से इस बात की जानकारी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें