लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र में आंबेडकर जयंती के दिन बड़ा बवाल हो गया। आंबेडकर प्रतिमा टूटने से लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। पथराव और आगजनी कर दी। पुलिस द्वारा खदेड़े जाने से भीड़ और उग्र हो गई।
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज क्षेत्र के गांव मोतीपुर में मंगलवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूटने के बाद जमकर बवाल हुआ। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया। खदेड़े जाने पर हिंसक भीड़ ने सीओ गोला को दौड़ा लिया और उनकी व नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। गाड़ियों को बीच सड़क पर पलट दिया और दो गाड़ियों में आग भी लगा दी। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
2 of 8
बांकेगंज में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
आंबेडकर जयंती पर मोतीपुर गांव में कई वर्षों से खाली पड़ी बौद्ध विहार की भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। गांव में भंडारा चल रहा था और ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम भी मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान के जाने के बाद गांव वालों ने प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके बाद गांव के लोग रैली में चले गए और मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
3 of 8
बांकेगंज में जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
छीना-झपटी में टूटी प्रतिमा
ग्रामीणों का आरोप है कि शाम चार बजे बांकेगंज की रहने वाली चंदा देवी मैलानी थाना पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना का विरोध किया, जिसे देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं। चंदा देवी ने उसी जमीन पर अपना कब्जा बताकर नींव भी भरवाना शुरू दिया। पुलिस ने इसी के साथ प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूट गई।
4 of 8
भीड़ ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
भीड़ ने महिला को पीटा
महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रतिमा को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। प्रतिमा टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने बांकेगंज चौकी प्रभारी संतोष तिवारी और चंदा देवी के खिलाफ नाराजगी जताई। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान चंदा देवी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने घेरा बनाकर चंदा देवी को बड़ी मुश्किल से भीड़ से बचाया।
विज्ञापन
5 of 8
गाड़ी को सड़क पर पलटा
- फोटो : संवाद
गाड़ियों को सड़क पर पलटा
भीड़ ने हंगामा करते हुए सीओ गोला रमेश तिवारी और तहसीलदार की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उनकी गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया गया। कुछ ही देर बाद नायब तहसीलदार की टाटा सूमो गाड़ी और संसारपुर चौकी प्रभारी की बोलरो गाड़ी में आग भी लगा दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
6 of 8
लोगों से बात करतीं डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद
डीएम-एसपी मौके पर पहुंचीं
स्थिति बिगड़ता देख पीएसी भी बुला ली गई, जिसके बाद देर शाम हालात पर काबू किया जा सका। देर शाम जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। आला अफसर देर रात तक मौके पर डटे रहे। गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
7 of 8
मौके पर पहुंचीं डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि बांकेगंज में आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था। इस बीच कुछ लोगों ने बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। पुलिस ने इसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर कुछ लोगों ने पुलिस से झड़प कर पत्थरबाजी की। पुलिस ने तुरंत लोगों को समझाया और उपद्रवियों को खदेड़ा। ग्राम प्रधान, ग्रामीण, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के बीच बातचीत जारी है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पथराव और प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोटें आईं हैं। कोई भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है और न ही किसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी पश्चिमी अमित राय को सौंपी गई है। सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।