फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Protest: नेपाल में हुआ आंदोलन... गवाही भारत की सड़कों पर सन्नाटे ने दी; सरहद से ग्राउंड रिपोर्ट

Fri, 12 Sep 2025 11:43 AM IST
मुकेश कुमार अजय सक्सेना, अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सार

नेपाल में जेन जी के आंदोलन के चलते अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इसके चलते लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय सीमा पर कड़ी चौकसी है। वहीं नेपाल सीमा से सटे जिले के 42 गांवों में बेचैनी व्याप्त है। क्योंकि इन गांवों के रिश्ते नेपाल में हैं। यहां के लोग फोन पर अपनों का हालचाल ले रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
गौरीफंटा से होकर नेपाल जाते नेपाली नागरिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेपाल सीमा से सटे लखीमपुर खीरी जिले के 42 गांवों में इन दिनों बेचैनी है। कोई टीवी पर नेपाल की खबरें देख रहा है, तो कोई फोन पर अपने रिश्तेदारों की खैरियत पूछ रहा है। ये गांव उस सांस्कृतिक रिश्ते की जिंदा मिसाल हैं जिसे वर्षों से रोटी-बेटी का रिश्ता कहा जाता है। करीब 35 किलोमीटर लंबी सीमा पर बसे बनगवां, कजरिया, बनकटी, सरियापारा, सूड़ा, बिरिया जैसे गांवों में थारू जाति के लोग रहते हैं। यहां के हर घर का कोई न कोई रिश्ता नेपाल के सुदूर पश्चिम क्षेत्र के कैलाली, कंचनपुर जैसे जिलों से जुड़ा हुआ है, चाहे वह बेटी का ससुराल हो या रोटी की रोजी-रोटी। सरहद से हालात बताती अजय सक्सेना की रिपोर्ट... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सीमा सील होने के चलते लगी मालवाहक वाहनों की कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाल सीमा के गौरीफंटा से। नेपाल में जब-जब आंदोलन हुए, तब-तब भारतीय सड़कों के सन्नाटे ने उसकी गवाही दी है। यूपी से नेपाल जाने वाली सड़कों पर सोमवार से सन्नाटा ही नजर आ रहा है। अगर दिख रहा है तो गौरीफंटा चेकपोस्ट से पहले मालवाहक वाहनों का जमावड़ा। नेपाल के रास्ते कब खुलेंगे, यह तो कोई नहीं जानता। खुल जाएंगे तो भी ये मालवाहक कब आगे बढ़ेंगे, यह भी किसी को नहीं पता। 
विज्ञापन

सरहद का जायजा लेने के लिए हमने बृहस्पतिवार सफर तय किया, तो यह पूरी तस्वीर सामने आई। आगे जाना तो संभव ही नहीं था। भारत की सीमा गौरीफंटा तक ही है। यहां की चेकपोस्ट से होते हुए ही नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के साथ काठमांडो को भी भारतीय सामान जाता है। सुदूर पश्चिम प्रांत की ही राजधानी धनगढ़ी है, यह नाम लाखों भारतीय से परिचित है। 

4 of 8
सीमा बंद होने के कारण मालवाहक वाहनों की लगी कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीफंटा 500 कदम दूरी पर फूंकी नेपाल की चौकी 
इस रास्ते पर गौरीफंटा चेकपोस्ट से 500 कदम की दूरी पर भंसार में नेपाल की कस्टम चौकी मंगलवार को फूंक दी गई। चौकी के चीफ के घर में तोड़फोड़ की गई। माना जा रहा है कि जब यह चौकी फिर से स्थापित होगी तो ही ये मालवाहक वाहन आगे बढ़ पाएंगे। यह वे वाहन हैं जो सोमवार और मंगलवार को वहां जाकर फंस गए। खबर मिलने के बाद से तो अब भारत से ऐसे वाहन जा ही नहीं रहे हैं। सवारी गाड़ियां भी लगभग बंद सी हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
सीमा बंद होने के कारण सड़क पर वाहनों की कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम दिनों में दो वाहनों का एक साथ गुजरना नामुमकिन 
गौरीफंटा जाते वक्त दुधवा पार्क बैरियर से डिगनिया तक 19 किलोमीटर का सफर आमदिनों में काफी मुश्किल भरा रहता है। महज तीन मीटर चौड़ी इस सड़क से दो बड़े वाहनों का गुजरना नामुमकिन होता है। एक बड़े वाहन को सड़क से उतरकर पटरी पर जाना ही होता है। तब कई बार जाम भी लग जाता है। बृहस्पतिवार को स्थिति उल्टी थी। गौरीफंटा तक सन्नाटा था, दूर-दूर तक सड़क खाली दिख रही थी। जो एकाध वाहन इस सड़क पर आ जा रहे थे, उन्हें फर्राटा भरने का पूरा मौका था। इस सड़क पर इससे पहले मार्च में नेपाल में ‘राजा लाओ-देश बचाओ’ आंदोलन के वक्त भी सन्नाटा दिखा था। 
विज्ञापन

6 of 8
धनगढ़ी में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्रों के दूसरे आंदोलन के समय भी गौरीफंटा चेकपोस्ट से आवाजाही बंद करने पर ऐसी नौबत आई। इस बार असर इसलिए ज्यादा है, क्योंकि हिंसा की खबर विश्वव्यापी होने के साथ-साथ यूपी के लोगों के भलीभांति संज्ञान में आ गई है। वरना तो शाहजहांपुर, बरेली समेत कई शहरों से धनगढ़ी के कैसीनो में खेलने के लिए जाने वालों की संख्या भी आमदिनों में खूब रहती है। यही नहीं नेपाल के कई मंदिरों में जाने वालों का एक बड़ा हिंदू वर्ग भी है।
विज्ञापन

7 of 8
गौरीफंटा बाॅर्डर पर आने-जाने वालों की चेकिंग करते एसएसबी जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सामानों की होती है नेपाल को सप्लाई 
नेपाल की ईंधन आपूर्ति काफी हद तक भारत पर निर्भर है। धनगढ़ी में नेपाल का डिपो है। वहां और काठमांडो के डिपो में शाहजहांपुर के बंथरा स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल जाता है। इसके अलावा खाने में सबसे जरूरी नमक जैसी चीज तक भारत से जाती है। ट्रैक्टर, बाइक, बाइक-साइकिल, दवाइयां, पक्षियों का दाना आदि चीजें नेपाल को बेची जाती हैं। भारत सरकार खाद्यान्न के साथ कोटा का नमक भी नेपाल को देती है। चार दिन से इन सारी चीजों से लदे वाहन सीमा पर ही खड़े हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
गौरीफंटा बॉर्डर पर लगी लोगों की कतार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परदेश से लिया बेटी ने मां का हाल
सूड़ा गांव के प्रयाज राना से ब्याही बिट्टा उर्फ बदला का मायका धनगढ़ी (नेपाल) कैलाली के घुइया घांट में है। बिट्टा बताती हैं कि सोमवार को उनके पति प्रयाज नेपाल से लौटकर शाम को आए ही थे, तभी नेपाल में हिंसा होने की खबर मिल गई। पति-पत्नी आपस में बात कर ही रहे थे कि बिट्टा पर उनकी मां थिगरी की फोन कॉल आ गई। वहां का हाल बताकर थिगरी ने अपनी सलामती के बारे में भी जानकारी दी और बेटी को अपना ख्याल रखने के लिए कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें