महिला को खींचता पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप
बताया जाता है कि रामचंद्र और उसके गांव के एक अन्य पक्ष अवैध शराब बनाने का काम करते थे। दूसरे पक्ष पर अवैध शराब बनाने के लिए कुछ दिन पहले गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। सात-आठ दिन पहले रामचंद्र पर भी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया था। शराब बनाने की सूचना पर पुलिसवाले जंगल पहुंचे थे। मृतक रामचंद्र दौलतापुर के पूर्व प्रधान हजारीलाल का भतीजा बताया गया है। सूचना पाकर मृतक के परिवार और गांव वाले सीएचसी पहुंच गए और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। रात करीब नौ बजे पढ़ुआ थाने की ढखेरवा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप यादव सीएचसी पहुंचे। हालांकि वह वहां मौजूद ही रहे। इसके बाद फिर वहां पहुंचे मझगईं थाने और निघासन कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने शव को जबरन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की।
मामले में तीन-चार लोगों को जंगल से हिरासत में लिया गया था। शराब बनाने का आरोप है, किसी ने मारा पीटा नहीं है। -महेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक, मझगईं