फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: धोखे का प्रेम, शादी के सवाल पर ली जान, गांव के छोटू ने कराई थी दूसरे समुदाय के लड़कों से पहचान

Fri, 16 Sep 2022 08:18 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 6
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
निघासन क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या के मामले को पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से देख रही है। एसपी संजीव सुमन का दावा है कि लड़कियों के शादी की जिद पर अड़ने से दूसरे समुदाय के युवकों ने दोनों बहनों को गला घोटकर मार डाला।
विज्ञापन

2 of 6
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
बकौल एसपी, गांव के ही छोटू ने लालपुर गांव के जुनैद, सुहेल और हफीजुर्रहमान उर्फ मंझीलका से दोनों बहनों की पहचान कराई थी। बुधवार दोपहर बाद ये तीनों आरोपी दोनों बहनों को अपने साथ खेत पर ले गए थे। वहां जुनैद और सुहेल ने पहले दोनों से दुष्कर्म किया, फिर दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एडीएम संजय सिंह निघासन पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एसपी संजीव सुमन ने खुलासा किया कि तीनों अभियुक्त बाइक से गांव आए थे, जिसके बाद वह लड़कियों को बहलाकर खेत में ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लालपुर के ही करीमुद्दीन और आरिफ को फोन करके बुलाया। साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों शवों को दुपट्टे से खैर के पेड़ से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।

4 of 6
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला

जुनैद और सुहेल के इशारे पर घर से निकली थीं दोनों बहनें

पुलिस के मुताबिक, जुनैद और सुहेल के इशारे पर बुधवार की दोपहर बाद दोनों बहनें घर से निकली थीं। ग्रामीणों के हवाले से यह भी दावा किया कि दोनों बहनें जुनैद और सुहेल से अक्सर मिलती थीं और बृहस्पतिवार को भी तय जगह पर मिलने गई थीं। पीड़ित परिजनों ने जहां मुख्य आरोपी छोटू को कठघरे में खड़ा किया और अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया, वहीं पुलिस का दावा है कि छठा अभियुक्त छोटू घटनास्थल पर था ही नहीं। वह लड़कियों को आरोपियों से मिलवाने में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल रहा है। हालांकि, परिजनों ने भी बेटियों को अगवा करने वालों की पहचान से इन्कार किया और उन्होंने घटनास्थल पर छोटू की मौजूदगी को नकारा।
विज्ञापन

5 of 6
निघासन में मिले दो बहनों के शव - फोटो : अमर उजाला

आईजी-एसपी के बयान से नाराज दिखे परिजन

बुधवार को एसपी संजीव सुमन और आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात कहने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने नाराजगी जताई। परिजनों ने कहा कि आरोपी उनके घर के सामने से बेटियों को अगवा करके ले गए, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि बहला फुसलाकर लड़कियों को ले जाया गया, जबकि खुद आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने देर रात बातचीत के दौरान कहा था कि वह जो लिखकर देंगे, जो कहेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
आत्महत्या की बात कोई आधिकारिक वर्जन नहीं थी। मौके पर जो लगा वह बात बातचीत में कही थी, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। पहले दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या की गई, जिसके बाद शवों को पेड़ से लटकाया गया था। सभी छह अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना की जा रही है। पॉक्सो एक्ट के साथ ही एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
- संजीव सुमन, एसपी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें