फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड: फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, पीड़ित परिवार को आज मिलेगी मुआवजे की पहली किस्त

Fri, 16 Sep 2022 09:20 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, निघासन (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
1 of 5
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर कांड में सनसनी फैलने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो उठा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम राजेश कुमार ने पीड़ित परिजन को हर संभव मदद दिलाने का लिखित आश्वासन दिया है। इसमें अभियुक्तों को फांसी की सजा दिलाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में पैरवी का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही मुआवजे की पहली किस्त आज दी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
lakhimpur kheri casea - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि लड़कियों की मां को आठ-आठ लाख यानी कुल 16 लाख की प्रथम किस्त शुक्रवार को बैंक खाते में भेजने का वादा भी प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन

3 of 5
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत अनुमन्य धनराशि मुकदमे की विवेचना की समाप्ति पर तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की प्रक्रिया ब्लॉक के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। नौकरी और अनुमन्य अन्य आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त कर उचित माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

4 of 5
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
सपा का आरोप : बेटियों की मां से पुलिस ने की मारपीट
सपा ने बेटियों की मां से पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
सपा नेत्री ने दावा किया कि मां ने बताया कि जब वह पुलिस थाने में गईं तो वहां पर महिला पुलिस ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी तरह सुरक्षा देने की मांग की। इसके अलावा बसपा से एमएलसी भीमराव आंबेडकर, कांग्रेस से प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें