दुधवा में विचरण करता जंगली हाथियों का झुंड।
जंगली हाथियों के झुंड भी बने हैं आकर्षण का केंद्र
दुधवा नेशनल पार्क रेंज में जंगली हाथियों का झुंड भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बताया जाता है कि नेपाल से अक्सर जंगली हाथियों के झुंड यहां आ जाते हैं और यहां प्रवास करने के बाद वापस चले जाते हैं। इस बार भी दुधवा में कई जगहों पर जंगली हाथियों के झुंड सैलानियों को दिखे हैं। हालांकि गाइड व जिप्सी चालक झुंड सामने आने के बाद सतर्क हो जाते हैं और किसी तरह से झुंड को वाहन न दिखे, इसके प्रयास करते हैं। हालांकि अभी तक केवल झुंड दिखाई दिए हैं और उनसे नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है।