कासगंज में मंगलवार को रेलवे का सिगनल सिस्टम फेल हो गया। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण दिनभर यात्रियों को दिक्क्तों का सामाना करना पड़ा। बाहर से आने वाले यात्री स्टेशन पर एवं ट्रेनों में बैठकर संचालन शुरू होने का इंतजार करते रहे। वहीं लोकल यात्रियों ने अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया।
लवकुश नगर निवासी यात्री पुष्पेंद्र ने बताया कि बरेली एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाना है। बुधवार को इंटरव्यू होना है। ट्रेन का संचालन प्रभावित हो जाने से अब वह बुधवार को सुबह ही बस से बरेली के लिए जाएगा।
कानपुर निवासी यात्री आशीष गौतम ने कहा कि काठगोदाम आवश्यक कार्य से जाना है। वह कानपुर से ट्रेन से कासगंज आ गया था। काठगोदाम जाने वाली ट्रेन का संचालन प्रभावित हो गया है। जिससे वह काफी परेशान है। कितनी देर में ट्रेन रवाना होगी, चिंता सता रही है।
विज्ञापन
2 of 8
सिगनल सिस्टम हुआ खराबो
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज निवासी शेखर सुमन ने कहा कि परिवार के साथ हाथरस शादी समारोह में जा रहा था, लेकिन ट्रेन अभी तक रवाना नहीं हो सकी है। कितनी देर में ट्रेन रवाना होगी, पता नहीं इसलिए टिकट वापस कर दी है। अब बुधवार को हाथरस जाएगा जिससे शादी समारोह में शामिल हो सके।
गोरखपुर निवासी यात्री जितेंद्र ने बताया कि मुझे सूरत जाना है। गोरखपुर से आने वाली ट्रेन से कासगंज आ गया। अब यहां आने के बाद ट्रेन का आगे के लिए संचालन रोक दिया गया है। अब ट्रेन कितनी देर में चलेगी, पता नहीं कितनी देर और ट्रेन में इतजार करना होगा।
विज्ञापन
3 of 8
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
उझानी निवासी यात्री दीक्षा ने बताया कि कानपुर से कासगंज आ गई। उझानी जाना है। 4.30 बजें से ट्रेन में बैठी हूं। चार घंटे से अधिक समय हो चुका है। उझानी आवश्यक कार्य है। रात को देर से पहुंचने पर वहां से घर के लिए साधन मिलने में दिक्क्त हो जाएगी।
कानपुर निवासी यात्री रवि यादव ने बताया कि मैं बदायूं में बैंक में नौकरी करता हू। कानपुर आवश्यक कार्य से अपने घर गया हुआ था। घर से बदायूं जाने के लिए कासगंज तक आ गया। अब बदायूं के लिए जाने वाली ट्रेन का संचालन प्रभावित हो गया, कितनी देर में ट्रेन जाएगी, पता नहीं।
4 of 8
लॉक ठीक करता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सिग्नल व्यवस्था फेल होने के कारण कुल 9 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसमें 6 सवारी गाडिय़ां और 3 मालगाड़ियां शामिल रही। यात्री गाड़ी में गोखरपुर से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस प्रभावित हुई। यह ट्रेन सायं 5:05 बजे रवाना होती है। इसे सायं 7:15 बजे मैनुअली निकाला गया। बरेली से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 05370 को सिग्नल फेल होने की सूचना पर बरेली सिटी स्टेशन पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
5 of 8
केबल फॉल्ट ठीक करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज से लालकुआं जाने वाली ट्रेन संख्या 05061 जो सायं 5:25 बजे कासगंज से रवाना होती है। इस ट्रेन को सायं 7:29 बजे रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर पैसेंजर भी प्रभावित हुई। यह ट्रेन सायं 5:35 बजे रवाना होती है। इसे सायं 7:52 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
केबल फाल्ट ठीक करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन संख्या 05349 फर्रुखाबाद पैसेंजर जो सायं 5:30 बजे रवाना होती है उसे मैनुअली सायं 6:41 बजे निकाला गया। ट्रेन संख्या 05414 मथुरा से कासगंज आने वाली ट्रेन भी प्रभावित रही। इसके अलावा 3 मालगाडिय़ों का संचालन प्रभावित बताया गया। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 8-9 ट्रेनें प्रभावित रहीं हैं।
विज्ञापन
7 of 8
सिग्नल खराब होने से खड़ी हुई ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर मंगलवार की शाम चार बजे के करीब सिग्नल की केबिल कटने के कारण ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इस दौरान जो ट्रेंने जहां थी, वहीं खड़ी हो गई। देर शाम तक सिग्नल विभाग के इंजीनियरिंग इस गड़बड़ी को दूर करने में जुटे रहे। ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि कासगंज स्टेशन से गुजरने वाली नौ ट्रेनें प्रभावित हुई। इसमें छह सवारी गाड़ियां और तीन मालगाड़ियां शामिल हैं।
बताया गया कि कानपुर मार्ग पर जेसीबी से सिग्नल की केबिल डालने का काम किया जा रहा था। इसबीच लापरवाही के चलते सिग्नल की केबिल कट गई, इससे सिग्नल व्यवस्था ठप हो गई। यह घटना शाम का 4:10 बजे के करीब घटी। इसके बाद ट्रेनें का संचालन प्रभावित हो गया। जो ट्रेनें जहां थी, वहीं खड़ी हो गई। ट्रेनों में बैठे यात्री उम्मीद करने लगे कि थोड़ी देर में खामी दूर हो जाएगी। लेकिन काफी देर तक सिग्नल व्यवस्था सही नहीं हुई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
घंटों तक यात्री परेशान होते रहे
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे कंट्रोल को इस तकनीकी खराबी की सूचना मिली तो तत्काल सिग्नल विभाग के इंजीनियर के साथ अन्य टीम को मौके पर भेजा गया। रात 8 बजे तक इंजीनियर और विभाग की टीम सिग्नल व्यवस्था को ठीक करने में जुटी थी। जंक्शन पर बरेली, मथुरा और कानपुर की ओर आने जाने वाली ट्रेनें फंसी रहीं। घंटों तक यात्री परेशान होते रहे। कई यात्री यात्रा छोड़कर वापस हो लिए।
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिग्नल में तकनीकि खामी आने के कारण ट्रेन का परिचालन सायं 4:10 बजे ठप हुआ है। सिग्नल की तकनीकि खामी को दूर करने में कर्मी जुटे हैं। अधिकारी मौके पर हैं। शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त होगी।