फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट दिया प्रेमिका का गला: आधी रात को मिलने बुलाया, फिर बेरहमी से किया कत्ल; नेहा को इसलिए दी भयानक मौत

Fri, 25 Sep 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में 18 वर्षीय नेहा की उसके प्रेमी समीर ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, रुपये-जेवर के लालच में नेहा को सुनसान जगह बुलाकर उसका गला रेत दिया गया।
 
विज्ञापन
1 of 7
नेहा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के सदर कोतवाली के अशोक नगर में नेहा की उसके ही प्रेमी समीर ने हत्या कर दी। समीर ने रुपये और जेवर के लालच में अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया और युवती का गला रेतकर शव को निर्वस्त्र कर छोड़ दिया। मूल रूप से जामा मस्जिद के पास का रहने वाला मुख्य आरोपी समीर बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिए वह ठिकाना बदलकर अशोक नगर में किराये के एक मकान में रह रहा था।

करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली नेहा से हुई जो पिछले तीन-चार साल से उसके दोस्त अरसद को जानती थी। बातचीत और मेल-जोल बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।





 
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच समीर को पता चला कि नेहा के घर में कैश और जेवर रखे हैं। लालच में अंधे होकर उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और आधी रात को जेवर व रुपये लेकर मिलने के बहाने बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वे शव को भी ठिकाने लगाने की फिराक में थे लेकिन अचानक किसी वाहन के आने और रोशनी होने से घबराकर वे शव को ट्यूबवेल की छत पर ही छोड़कर भाग निकले।
 
विज्ञापन

3 of 7
मृतका के घर पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में थी सबकी लाडली
मृतका नेहा अपने परिवार में सबसे छोटी और पांचों भाइयों की लाडली बहन थी। उसके दो भाई दिल्ली और एक भाई मुंबई में रहकर काम करते हैं। घटना के बाद मां जाहिदा बेगम और बड़ी बहन निशा समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी समीर पूर्व में जेल जा चुका है। रुपये और जेवर के लालच में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। - 


 

4 of 7
जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के मंगेतर को फंसाने की थी तैयारी
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी समीर ने वारदात से दो दिन पहले एक नया सिम एक्टिवेट कर युवती को दिया था। यह सिम मृतका की बहन निशा के मंगेतर बदायूं के सहसवान निवासी वसीम के नाम पर रजिस्टर्ड था ताकि हत्या के बाद शक की सुई वसीम की तरफ घूम जाए। मामले में वसीम से पूछताछ भी की गई थी। हालांकि, पुलिस जल्द ही इस पैंतरे को भांप गई। संवाद

 
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन तक की पूरे इलाके की रेकी
आरोपियों ने हत्या के लिए दो दिन तक पूरे इलाके की रेकी की थी। आबादी से दूर, पुरानी रेलवे लाइन के पास फतेह सिंह के खेत की सूखी और सुनसान जगह को इसके लिए चुना गया। जहां रात में आवाजाही नहीं होती थी और आसपास मकान भी माैजूद नहीं थे।

 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया चैट कर तैयार किया प्लान
समीर अपने साथियों के साथ केवल इंस्टाग्राम पर चैट के जरिए संपर्क करता था। ताकि पुलिस की कॉल डिटेल रिकॉर्ड जांच में वह न फंस सके। फोन काॅल पर सिर्फ युवती से बातचीत करता था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर मिला था ब्लूटूथ डिवाइस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर मिला था ब्लूटूथ डिवाइस
एसपी ओपी सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को एक ब्लूटूथ डिवाइस मिली थी जो आरोपी की थी। इस डिवाइस की मदद से पुलिस को हत्याकांड के राज खोलने में काफी मदद मिली। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड की जांच एवं मौके पर मिले अन्य साक्ष्य भी केस खोलने में मददगार रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें