मंदिर जाते समय ईको कार थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास दिल्ली-बदायूं हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के घर के मुखिया रामदीन, उनका छोटा पुत्र लोकेंद्र, बड़ी पुत्र वधू बबीता, मासूम प्रगति और ईको चालक शिव शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। लोकेंद्र की पत्नी लक्ष्मी एवं प्रवीण का पुत्र प्रतीक एवं पुत्री अनिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
1 of 8
मुंडन कराने जा रहे पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज स्थित सिढ़पुरा क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव से बेलोन माता के दर्शन एवं बच्ची के मुंडन कराने के लिए निकले परिवार के चार सदस्यों और गाड़ी (मालिक) चालक समेत पांच लोगों की बुलंदशहर में हुए हादसे में मौत की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची चीत्कार मच गया। हादसे की सूचना गांव में दोपहर करीब तीन बजे लोगों को मिली। लोग एकदम से स्तब्ध रहे गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के रिश्तेदार और गांव के लोग नरौरा चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
ईको कार में सवार था परिवार
- फोटो : अमर उजाला
ईको में सवार था पूरा परिवार
बताया गया कि सुबह 6 बजे रामदीन (57) निवासी दहेली बुजुर्ग का परिवार बेलोन माता के दर्शन के लिए निकला। बेलोन जाने के लिए गांव के ही ईको कार कार मालिक शिवशेखर की गाड़ी किराए पर तय की थी। शिवशेखर खुद ही कार चलाकर ले गए थे। कार में रामदीन के अलावा उनका बेटा लोकेंद्र (25), बहू लक्ष्मी (24), नातिन प्रगति 10 माह, बड़े बेटे प्रवीण की पत्नी बबीता (34), पुत्र प्रतीक (5) और पुत्री अनिका (11) सवार थे। उन्होंने पहले कर्णवास माता के दर्शन किए। अन्य स्थान पर भी परिवार गया।
विज्ञापन
3 of 8
शवों के आने का इंतजार करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
हादसे पर नहीं हुआ किसी को विश्वास
इसके बाद बेलोन जाते समय ईको कार थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास दिल्ली-बदायूं हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के घर के मुखिया रामदीन, उनका छोटा पुत्र लोकेंद्र, बड़ी पुत्र वधू बबीता, मासूम प्रगति और ईको चालक शिव शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। लोकेंद्र की पत्नी लक्ष्मी एवं प्रवीण का पुत्र प्रतीक एवं पुत्री अनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वीभत्स हादसे की जैसे ही गांव में जानकारी हुई वैसे ही गांव के लोग सकते में आ गए। सहसा किसी को जैसे विश्वास ही नहीं हुआ कि इतना बड़ा हादसा हो गया।
4 of 8
पुलिस जानकारी लेती हुई
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई रामदीन की घर की ओर दौड़ा
हर कोई रामदीन के घर की हो दौड़ पड़ा। गांव के ही कृष्णानंद उपाध्याय ने बताया कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली उसके बाद चार-पांच गाड़ियों से गांव के लोग नरौरा की ओर रवाना हो गए। हर कोई दुर्घटना की खबर सुनकर चौंक गया। वहीं गाड़ी के चालक शिवशेखर के घर में लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी।
विज्ञापन
5 of 8
शव आने का इंतजार करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
शव पहुंचने का इंतजार करते रहे ग्रामीण, सड़क मार्ग पर डटे रहे
ईको हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत और गांव के ही एक अन्य युवक की मौत की घटना को लेकर ग्रामीण आहत नजर आए। खेतों का काम छोड़कर पहले ग्रामीण रामदीन के घर पहुंचे उसके बाद गांव की ओर आने वाली सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों को मृतकों के शव पहुंचने का इंतजार था। हर कोई हादसे पर चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन
6 of 8
गमगीन महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की आंखों में था आंसू
काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उनसे ग्रामीण पल-पल फोन कर जानकारी ले रहे थे। ग्रामीण मंगल खुशियों के कार्य के लिए बेलोन गए हुए थे लेकिन भयावह हादसे ने उन पर पानी फेर दिया। हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में शोक का वातावरण बन गया। पीड़ित परिवार के दुख के संबंध में लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे। ग्रामीण महिलाएं भी पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच रहीं थीं। तमाम महिलाओं की आंखों से आंसू निकल रहे थे।
विज्ञापन
7 of 8
हादसे के पास बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
पहले नहीं हुआ इतना बड़ा हादसा
रामदीन और शिवशेखर के परिवार के लोगों का हाल बेहद खराब था। गांव में परिवार के जो लोग मौजूद थे वह चीत्कार कर रहे थे। गांव के ही श्याम सिंह ने बताया कि गांव के किसी परिवार के साथ इस तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ है जिसमें एक साथ इतनी मौतें हुईं हों। उन्होंने बताया कि घायलों के भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं अन्य ग्रामीणों भी इस घटना से बेहद आहत नजर आए और घायलों के स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना भी कर रहे थे।
राजस्व विभाग और पुलिस टीम गांव पहुंचीं
दहेली बुजुर्ग के हादसे की जानकारी प्रशासन व पुलिस को मिली। इसके बाद थाना सिढ़पुरा पुलिस और तहसील पटियाली की राजस्व टीम हादसे के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए गांव में पहुंची। पुलिस ने सभी ईको सवारों के बारे में जानकारियां जुटाईं। वहीं राजस्व टीम के अमित सक्सेना एवं नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से बात कर मृतक व घायलों के संबंध में जानकारी कर रिपोर्ट तैयार की।