फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ी घटना: तीन बच्चों को दिया जहर, पत्नी का रेता गला, खुद फंदे पर लटका; आर्थिक तंगी में परिवार खत्म

Sat, 21 Feb 2026 10:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में शनिवार को सनसनीखेज घटना हुई। एक घर में दंपती समेत तीन बच्चों के शव मिले। आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। घटना के पीछे आर्थिक तंगी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज में पांच लोगों की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के अमांपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक परिवार के पांच लोगों के शव बंद मकान में मिले। मकान तीन दिन से बंद बताया जा रहा था। पुलिस ने दरवाजा काटकर खोला तो तीन बच्चों और पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि पति फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों से पूछताछ और मौके के हालात देखकर पुलिस ने इसे आर्थिक तंगी का मामला बताया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि वेल्डिंग का काम करने वाले सत्यवीर ने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर देकर मारा, फिर चाकू से पत्नी का गला रेता। उसके बाद खुद फंदा लगा लिया। इस घटना के बाद पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई और लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। अमांपुर में गुप्ता पेट्रोल पंप के पास एक मकान में वेल्डिंग का काम करने वाले 50 वर्षीय सत्यवीर परिवार के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि 8 साल से गैस वेल्डिंग का काम करने वाला सत्यवीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पिता नेम सिंह गांव में ही चक्की चलाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
माैके पर पहुंचे आला अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंचे अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि श्यामवीर ने अपनी पत्नी शीला (48) का गला रेतकर हत्या की, उससे पहले बेटी आकांक्षा (10) प्राची (12) और बेटे गिरीश (8) को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। 

 

4 of 5
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बेटा कई दिनों से बीमार था, जिस वजह से उसने किसी से उधार भी मांगा था। घर में चूल्हा, कमरा और आसपास के हालात देखकर आर्थिक तंगी ही प्रथमदृष्टया इस घटना की वजह मालूम पड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा और भाजपा विधायक हरिओम वर्मा भी पहुंचे। एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वह मौके पर जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना दुखद, कारणों की जांच की जा रही-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार के लोगों की इस दुखद घड़ी में पूरी मदद की जा रही है। अभी घटना के कारणों का स्पष्ट होना जरूरी है। इसके लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच व अन्य जांच पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें-UP में बड़ी घटना: परिवार के पांच लोगों के मिले शव, फंदे पर लटका था पति; जमीन पर मिलीं पत्नी और बच्चों की लाशें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें